लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


जोहानिस्बर्गमें ऐसा एक 'लोकेशन' था। दूसरी सब जगहों में जो 'लोकेशन' बसाये गये थे और जो आज भी मौजूद है, उनमें हिन्दुस्तानियों को कोई मालिकी हक नहीं होता। परइस जोहानिस्बर्ग वाले लोकेशन में जमीन 99 वर्ष के लिए पट्टे पर दी गयी थी।इसमे हिन्दुस्तानियों की आबादी अत्यन्त घनी थी। बस्ती बढ़ती थी, पर लोकेशनबढ़ नहीं सकता था। उसके पाखाने जैसे-तैसे साफ अवश्य होते थे, पर इसके सिवा म्युनिसिपैलिटी की ओर से और कोई विशेष देखरेख नहीं होती थी। वहाँ सड़क औररोशनी की व्यवस्था तो होती ही कैसे? इस प्रकार जहाँ लोगों के शौचादि से संबंध रखने वाली व्यवस्था की भी किसी को चिन्ता न थी, वहाँ सफाई भला कैसेहोती? जो हिन्दुस्तानी वहाँ बसे हुए थे, वे शहर की सफाई और आरोग्य इत्यादिके नियम जानने वाले सुशिक्षित और आदर्श हिन्दुस्तानी नहीं थे कि उन्हेंम्युनिसिपैलिटी की मदद की अथवा उनकी रहन-सहन पर म्युनिसिपैलिटी की देख-रेख की आवश्यकता न हो। यदि वहाँ जगंल में मंगल कर सकने वाले, धूल में से धानपैदा करने की शक्तिवाले हिन्दुस्तानी जाकर बसे होते, तो उनका इतिहास सर्वथा भिन्न होता। ऐसे लोग बड़ी संख्या में दुनिया के किसी भी भाग मेंपरदेश जाकर बसते पाये नहीं जाते। साधारणतः लोग धन और धंधे के लिए परदेश जाते हैं। पर हिन्दुस्तान से मुख्यतः बड़ी संख्या में अपढ़, गरीब और दीनदुःखी मजदूर ही गये थे। उन्हें तो पग पग पर रक्षा की आवश्यकता थी। उनके पीछे-पीछे व्यापारी और दूसरे स्वतंत्र हिन्दुस्तानी जो गये, वे तो मुट्ठीभर ही थे।

इस प्रकार सफाई की रक्षा करने वाले विभाग की अक्षम्य असावधानी के कारण और हिन्दुस्तानी बाशिन्दों के अज्ञान के कारण आरोग्य कीदृष्टि से लोकेशन की स्थिति बेशक खराब थी। म्युनिसिपैलिटी ने उसे सुधारने की थोड़ी भी उचित कोशिश नहीं की। परन्तु अपने ही दोष से उत्पन्न हुई खराबीको निमित्त बनाकर सफाई -विभाग ने उक्त लोकेशन को नष्ट करने का निश्चय कियाऔर उस जमीन पर कब्जा करने का अधिकार वहाँ की धारासभा से प्राप्त किया। जिससमय मैं जोहानिस्बर्ग में जाकर बसा था, उस समय वहाँ की हालत ऐसी थी।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book