लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


यदिवेस्ट चाहते तो मुनाफा न होता देखकर काम छोड सकते थेऔर मैं उन्हें किसी तरह का दोष न दे सकता था। यही नहीं, बल्कि बिना जाँचपड़ताल किये इसे मुनाफेवाला काम बताने का दोष मुझ पर लगाने का उन्हेंअधिकार था। इतना सब होने पर भी उन्होंने मुझे कभी कड़वी बात तक नहींसुनायी। पर मैं मानता हूँ कि इस नई जानकारी के कारण वेस्ट की दृष्टि मेंमेरी गितनी उन लोगों में हुई होगी, जो जल्दी में दूसरो का विश्वास कर लेतेहै। मदनजीत की धारणा के बारे में पूछताछ किये बिना उनकी बात पर भरोसा करके मैंने वेस्ट से मुनाफे की बात कही थी। मेरा ख्याल है कि सार्वजनिक कामकरने वाले को ऐसा विश्वास न रखकर वही बात कहनी चाहिये जिसकी उसने स्वयं जाँच कर ली हो। सत्य के पुजारी को तो बहुत साबधानी रखनी चाहिये। पूरेविश्वास के बिना किसी के मन पर आवश्यकता से अधिक प्रभाव डालना भी सत्य कोलांछित करना है। मुझे यह कहते हुए दुःख होता है कि इस वस्तु को जानते हुएभी जल्दी में विश्वास करके काम हाथ में लेने की अपनी प्रकृति को मैं पूरीतरह सुधार नहीं सका। इसमे मैं अपनी शक्ति से अधिक काम करने के लाभ को दोषदेखता हूँ। इस लोभ के कारण मुझे जितना बेचैन होना पड़ा हैं, उसकी अपेक्षा मेरे साथियों को कहीं अधिक बेचैन होना पड़ा हैं।

वेस्ट का ऐसा पत्र आने से मैं नेटाल के लिए रवाना हुआ। पोलाक तो मेरी सब बाते जानने लगेही थे। वे मुझे छोड़ने स्टेशन तक आये और यह कहकर कि 'यह रास्ते में पढ़नेयोग्य हैं, आप इसे पढ़ जाइये, आपको पसन्द आयेगी।' उन्होंने रस्किन की'अंटु दिस लास्ट' पुस्तक मेरे हाथ में रख दी।

इस पुस्तक को हाथ में लेने के बाद मैं छोड ही न सका। इसने मुझे पकड़ लिया। जोहानिस्बर्ग सेनेटान का रास्ता लगभग चौबीस घंटो का था। ट्रेन शाम को डरबन पहुँचती थी। पहुँचने के बाद मुझे सारी रात नींद न आयी। मैंने पुस्तक में सूचित विचारोको अमल ने लाने को इरादा किया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book