|
जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग सत्य के प्रयोगमहात्मा गाँधी
|
57 पाठक हैं |
||||||
प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....
इनबालकों की अंग्रेजी शिक्षा के विषय में मेरे और पोलाक के बीच कितनी ही बार गरमागरम बहस हुई है। मैंने शुरू से ही यह माना है कि जो हिन्दुस्तानी मातापिता अपने बालकों को बचपन से ही अंग्रेजी बोलनेवाले बना देते है, वे उनकेऔर देश के साथ द्रोह करते है। मैंने यह भी माना है कि इससे बालक अपने देशकी धार्मिक और सामाजिक विरासत से वंचित रहता है और उस हद तक वह देश की तथासंसार की सेवा के लिए कम योग्य बनता है। अपने इस विश्वास के कारण मैंहमेशा जानबूझ कर बच्चो के साथ गुजराती में ही बातचीत करता था। पोलाक को यहअच्छा नहीं लगता था। उनकी दलील यह थी कि मैं बच्चो के भविष्य को बिगाड़रहा हूँ। वे मुझे आग्रह पूर्वक समझाया करते थे कि यदि बालक अंग्रेजी केसमान व्यापक भाषा को सीख ले, तो संसार में चल रही जीवन की होड़ में वे एकमंजिल को सहज ही पार कर सकते है। उनकी यह दलील मेरे गले न उतरती थी। अबमुझे यह याद नहीं है कि अन्त में मेरे उत्तर से उन्हें संतोष हुआ था यामेरा हठ देखकर उन्होंने शान्ति धारण कर ली थी। इस संवाद को लगभग बीस वर्षहो चुके है, फिर भी उस समय के मेरे ये विचार आज के अनुभव से अधिक ढृढ हुएहै, और यद्यपि मेरे पुत्र अक्षर ज्ञान में कच्चे रह गये है, फिर भीमातृभाषा का जो साधारण ज्ञान उन्हें आसानी से मिला है, उससे उन्हें और देशको लाभ ही हुआ है और इस समय वे देश में परदेशी जैसे नहीं बन गये है। वेद्विभाषी तो सहज ही हो गये, क्योंकि विशाल अंग्रेज मित्र मंडली के सम्पर्कमें आने से और जहाँ विशेष रुप से अंग्रेजी बोली जाती है ऐसे देश में रहने से वे अंग्रेजी भाषा बोलने और उसे साधारणतः लिखने लग गये।
|
|||||










