लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


डरबन पहुँचने पर मैंने आदमियो की माँग की। बड़ी टुकड़ी की आवश्यकता नहींथी। हम चौबीस आदमी तैयार हुए। उनमें मेरे सिवा चार गुजराती थे, बाकी मद्रास प्रान्त के गिरमिटमुक्तहिन्दुस्तानी थे और एक पठान था।

स्वाभिमान की रक्षा के लिए और अधिक सुविधा के साथ काम कर सकने के लिए तथा वैसी प्रथा होने के कारणचिकित्सा विभाग के मुख्य पदाधिकारी ने मुझे 'सार्जेट मेंजर' का मुद्दती पददिया और मेरी पसन्द के अन्य तीन साथियो को 'सार्जेट' का और एक को'कार्पोरल' का पद दिया। वरदी भी सरकार की ओर से ही मिली। मैं यह कह सकताहूँ कि इस टुकड़ी ने छह सप्ताह तक सतत सेवा की।

'विद्रोह' के स्थान पर पहुँचकर मैंने देखा कि वहाँ विद्रोह जैसी कोई चीज नहीं थी। कोईविरोध करता हुआ भी नजर नहीं आता था। विद्रोह मानने का कारण यह था कि एक जुलू सरदार ने जुलू लोगों पर लगाया गया नया कर न देने की उन्हें सलाह दीथी और कर की वसूली के लिए गये हुए एक सार्जेट को उसने कत्ल कर डाला था। सो जो भी हो, मेरा हृदय तो जुलू लोगों की तरफ था औऱ केन्द्र पर पहुँचने केबाद जब हमारे हिस्से मुख्यतः जुलू घायलो की शुश्रूषा करने का काम आया, तो मैं बहुत खुश हुआ। वहाँ के डॉक्टर अधिकारी ने हमारा स्वागत किया। उसनेकहा, 'गोरो में से कोई इन घायलो की सेवा-शुश्रूषा करने के लिए तैयार नहीं होता। मैं अकेला किस किस की सेवा करुँ? इनके घाव सड़ रहे है। अब आप आयेहै, इसे मैं इन निर्दोष लोगों पर ईश्वर की कृपा ही समझता हूँ। ' यह कहकर उसने मुझे पट्टियाँ, जंतुनाशक पानी आदि सामान दिया और उन बीमारो के पास लेगया। बीमार हमे देखकर खुश हो गये। गोरे सिपाही जालियो में से झाँक झाँककर हमे घाव साफ करने से रोकने का प्रयत्न करते, हमारे न मानने पर खीझते औरजुलूओ के बारे में जिन गंदे शब्दों का उपयोग करते उनसे तो कान के कीड़े झड़ जाते थे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book