लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


मैंने जवाब दिया, 'मेरा साथ करके सिवामुसीबत के आपने किसी दिन और कुछ भी अनुभव किया है? और, सत्याग्रह तो ठगे जाने को ही जन्म लेता है? अतएव भले ही यह साहब मुझे ठगे। क्या मैंने आपसेहजारों बार यह नहीं कहा है कि अन्त में तो ठगने वाला ही ठगा जाता है?'

सोराबजीखिलखिलाकर हँस पड़े, 'अच्छी बात है, तो ठगाते रहिये। किसी दिन सत्याग्रहमें आप भी मरेंगे और अपने पीछे हम जैसो को भी ले डूबेंगे।'

इन शब्दों का स्मरण करते हुए मुझे स्व. मिस हॉब्हाउस के वे शब्द याद आ रहेहै, जो असहयोग आन्दोलन के अवसर पर उन्होंने मुझे लिखे थे, 'सत्य के लिए किसी दिन आपकी फाँसी पर चढना पड़े, तो मुझे आश्चर्य न होगा। ईश्वर आपको,सीधे ही रास्ते पर ले जाय और आपकी रक्षा करे। '

सोराबजी के साथ ऊपर की यह चर्चा तो उक्त अधिकारी के पदारूढ़ होने के बाद आरंभिक समय मेंहूई था। आरम्भ और अन्त के बीच का अन्तर कुछ ही दिनो का था। किन्तु इसी अर्से में मेरी पसलियो में सख्त सूजन आ गयी। चौदह दिन के उपवास के बादमेरा शरीर ठीक तौर से संभल नहीं पाया था, पर कवायद में मैं पूरी तरह हिस्सा लेने लगा था और प्रायः घर से कवायद की जगह तक पैदल जाता था। यहफासला दो मील का तो जरूर था। इस कारण से आखिर मुझे खटिया का सेवन करना पड़ा।

अपनी इस स्थिति में मुझे कैम्प में जाना होता था। दूसरेलोग वहाँ रह जाते थे और मैं शाम को वापस घर लौट जाता था। यहाँ सत्याग्रहका प्रसंग खड़ा हो गया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book