लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


मैंने धीरज देकर कहा, 'मेरी रीति से तो आप परिचित ही हैं। छुड़ाना नछुड़ाना खुदा के हाथ हैं। अपराध स्वीकार करके छुड़ाया जा सके, तो ही मैं छुड़ासकता हूँ।'

इन भले पारसी का चेहरा उतर गया।

रूस्तम जी सेठ बोले, 'लेकिन आपके सामने मेरा अपराध स्वीकार कर लेना क्याकाफी नहीं हैं?'

मैंने धीरे से जवाब दिया, 'आपने अपराध तो सरकार का किया है और स्वीकारमेरे सामने करते हैं। इससे क्या होता है?'

पारसी रूस्तम जी कहा, 'अन्त में मुझे करना तो वही हैं जो आप कहेगे। पर ... मेरेपुराने वकील हैं। उनकी सलाह तो आप लेंगे न? वे मेरे मित्र भी हैं।'

जाँच से पता चला कि चोरी लंबे समय से चल रही थी। जो चोरी पकडी गयी वह तो थोड़ीही थी। हम लोग पुराने वकील के पास गये। उन्होंने केस की जाँच की और कहा, 'यह मामला जूरी के सामने जायगा। यहाँ के जूरी हिन्दुस्तानी को क्योंछोड़नेलगे? पर मैं आशा कभी न छोड़गा।'

इन वकील से मेरा गाढ परिचय नहीं था ष पारसी रूस्तम जी में ही जवाब दिया, 'आपका आभार मानता हूँ किन्तु इसमामले में मुझे मि. गाँधी की सलाह के अनुसार चलना हैं। वे मुझे अधिक पहचानते है। आप उन्हें जो सलाह देना उचित समझे. देते रहियेगा।'

इस प्रश्न को यों निबटा कर हम रूस्तम जी सेठ की दुकान पर पहुँचे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book