लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....


मैंने कहा, 'पारसी रूस्तम जी को अदालत में घसीटने पर जोर न दिया जाये, तोमुझे संतोष हो जायेगा।'

इस अधिकारी से अभय-दान प्राप्त करके मैंने सरकारी वकील से पत्र-व्यवहार शुरूकिया। उनसे मिला। मुझे कहना चाहिये कि मेरी सत्यप्रियता उनके ध्यान में आगयी। मैं उनके सामने यह सिद्ध कर सका कि मैं उनसे कुछ छिपा नहीं रहा हूँ।

इस मामले में या दूसरे किसी मामले में उनके संपर्क में आने पर उन्होंने मुझेप्रमाण-पत्र दिया था, 'मैं देखता हूँ कि आप 'ना' में तो जवाब लेनेवाले हीनहीं हैं।'

रूस्तम जी पर मुकदमा नहीं चला। उनके द्वारा कबूल की गयी चुंगी की चोरी केदूने रूपये लेकर मुकदमा उठा लेने का हुक्म जारी हुआ।

रूस्तम जी ने अपनी चुंगी की चोरी की कहानी लिखकर शीशे में मढवा ली औऱ उसे अपनेदफ्तर में टाँगकर अपने वारिसों और साथी व्यापारियों को चेतावनी दी।

रूस्तमजजी सेठ के व्यापारी मित्रों ने मुझे चेताया, 'यह सच्चा वैराग्यनहीं हैं, श्मशान वैराग्य है।'

मैं नहीं जानता कि इसमे कितनी सच्चाई थी।

मैंने यह बात भी रूस्तम जी सेठ से कही थी। उनका जवाब यह था, 'आपको धोखादेकर मैं कहाँ जाऊँगा?'

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book