लोगों की राय

जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग

सत्य के प्रयोग

महात्मा गाँधी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :188
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6042
आईएसबीएन :9788170287285

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

57 पाठक हैं

प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....

शान्तिनिकेतन


राजकोटसे मैं शान्तिनिकेटन गया। वहाँ शान्तिनिकेतन के अध्यापकों औरविद्यार्थियों ने मुझ पर अपना प्रेम बरसाया। स्वागत की विधि में सादगी, कला और प्रेम का सन्दुर मिश्रण था। वहाँ मैं काकासाहब कालेलकर से पहले-पहलमिला।

कालेलकर 'काकासाहब' क्यों कहलाते थे, यह मैं उस समय नहीं जानता था। लेकिन बाद में मालूम हुआ कि केशव राव देशपांडे, जो विलायत मेंमेरे समकालीन थे और जिनके साथ विलायत में मेरा अच्छा परिचय हो गया था, बड़ौदा राज्य में 'गंगानाथ विद्यालय' चला रहे हैं। उनकी अनेक भावनाओं मेंसे एक यह भी थी कि विद्यालय में पारिवारिक भावना होनी चाहिये। इस विचार से वहाँ सब अध्यापको के नाम रखे गये थे। उनमें कालेलकर को 'काका' नाम मिला।फड़के 'मामा' बने। हरिहर शर्मा 'अण्णा' कहलाये। दूसरो के भी यथायोग्य नामरखे गये। काका के साथी के रूप में आनन्दानन्द (स्वामी ) और मामा के मित्रके नाते पटवर्धन (अप्पा) आगे चलकर इस कुटुम्ब में सम्मिलित हुए। इसकुटुम्ब के उपर्युक्त पाँचो सदस्य एक के बाद एक मेरे साथी बने। देशपांड़े'साहब' के नाम से पुकारे जाने लगे। साहब का विद्यालय बन्द होने पर यह कुटुम्ब बिखर गया। पर इन लोगों में अपना आध्यात्मिक सम्बन्ध न छोड़ा।काकासाहब भिन्न-भिन्न अनुभव प्राप्त करने में लग गये। इसी सिलसिले में वेइस समय शांतिनिकेतन में रहते थे। इस मंड़ल के एक और सदस्य चिंतामणशास्त्री भी वहाँ रहते थे। ये दोनों संस्कृत सिखाने में हिस्सा लेते थे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book