|
जीवनी/आत्मकथा >> सत्य के प्रयोग सत्य के प्रयोगमहात्मा गाँधी
|
57 पाठक हैं |
||||||
प्रस्तुत है महात्मा गाँधी की आत्मकथा ....
वह सप्ताह - 1
दक्षिण में थोड़ी यात्रा करके संभवतः 4 अप्रैल को मैं बम्बई पहुँचा। शंकरलालबैंकर का तार था कि छठी का तारीख मनाने के लिए मुझे बम्बई में मौजूद रहना चाहिये।
पर इससे पहले दिल्ली में तो हड़ताल 30 मार्च के दिन ही मनायी जा चुकी थी। दिल्ली में स्व. श्रद्धानन्दजी और मरहूम हकीम साहबअजमलखाँ की दुहाई फिरती थी। 6 अप्रेल तक हडताल की अवधि बढाने की सूचना दिल्ली देर से पहुँची थी। दिल्ली में उस दिन जैसी हड़ताल हुई वैसी पहलेकभी न हुई थी। ऐसा जान पड़ा मानो हिन्दु और मुसलमान दोनों एक दिल हो गये है। श्रद्धानन्दजी को जामा मस्जिद में निमंत्रित किया गया और वहाँ उन्हेंभाषण करने दिया गया। अधिकारी यह सब सहन नहीं कर पाये। रेलवे स्टेशन की तरफजाते हुए जुलूस को पुलिस ने रोका और गोलियाँ चलायी। कितने ही लोग घायलहुए। कुछ जान से मारे गये। दिल्ली में दमन का दौर शुरू हुआ। श्रद्धानन्दजीने मुझे दिल्ली बुलाया। मैंने तार दिया कि बम्बई में छठी तारीख मनाकरतुरन्त दिल्ली पहुँचूगा।
जो हाल दिल्ली का था, वही लाहौर-अमृतसर का भी रहा। अमृतसर से डॉ. सत्यपाल और किचलू के तार आये थे कि मुझे वहाँतुरन्त पहुँचना चाहिये। इन दो भाईयो को मैं उस समय बिल्कुल जानता नहीं था।पर वहाँ भी इस निश्चय की सूचना भेजी थी कि दिल्ली होकर अमृतसर पहुँचूगा।
6 अप्रैल के दिन बम्बई में सवेरे-सवेरे हजारों लोग चौपाटी पर स्नान करने गयेऔर वहाँ से ठाकुरद्वार (यहाँ 'ठाकुरद्वार' के स्थान पर 'माधवबाग' पढिये। अब तक के अंग्रेजी और गुजराती संस्करण में यह गलती रहती आयी है। उस समयगाँधीजी के साथ रहनेवाले श्री मथुरादास त्रिकमजी ने इसे सुधरवाया था।) जाने के लिए जुलूस रवाना हुआ। उसमें स्त्रियाँ और बच्चे भी थे। जुलूल मेंमुसलमान भी अच्छी संख्या में सम्मिलित हुए थे।
|
|||||










