नाटक-एकाँकी >> अभिज्ञान शाकुन्तल अभिज्ञान शाकुन्तलकालिदास
|
333 पाठक हैं |
विश्व की अनेक भाषाओं में अनुवादित अभिज्ञान शाकुन्तल का नया रूप...
प्रियंवदा : (देखकर) अनसूया! देखो तो बायें हाथ पर अपने बायें गाल को टिकाये हुए हमारी सखी किस प्रकार चित्र लिखी-सी बैठी दिखाई दे रही है। जब पति की चिन्ता में यह अपनी ही सुध-बुध खो बैठी है तो फिर अतिथि की बात कैसे सोच सकती थी?
अनसूया : प्रियंवदा! यह बात केवल हम दोनों तक ही सीमित रहनी चाहिए। शकुन्तला बड़ी ही कोमल प्रकृति की है, उसकी रक्षा तो हमको किसी-न-किसी प्रकार करनी ही होगी। इसको इस बात का ज्ञान नहीं होना चाहिए।
प्रियंवदा : हां, हां, यह तो है ही। लहलहाती हुई नव-मल्लिका की लता को वह कौन मूर्ख होगा जो उसको गरम पानी से सींचेगा?
[दोनों का प्रस्थान]
[पर्दा गिरता है।]
|