लोगों की राय

नाटक-एकाँकी >> अभिज्ञान शाकुन्तल

अभिज्ञान शाकुन्तल

कालिदास

प्रकाशक : राजपाल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2015
पृष्ठ :112
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6162
आईएसबीएन :9788170287735

Like this Hindi book 2 पाठकों को प्रिय

333 पाठक हैं

विश्व की अनेक भाषाओं में अनुवादित अभिज्ञान शाकुन्तल का नया रूप...


[परदा उठाकर चित्रफलक लिए हुये परिचारिका का प्रवेश]

चतुरिका : महाराज! यह रहा आपका बनाया हुआ देवी का चित्र।

[चित्रफलक दिखाती है।]

विदूषक : वाह मेरे मित्र! बहुत सुन्दर। इस चित्र में बने हुए ऊंचे-नीचे स्थानों को देखकर तो मेरी आंखें भी जैसे ठोकरें खा रही हों, ऐसा लगता है। अपने इसके अंगों को इतना सुन्दर बना दिया है कि उनमें उसके मन के भाव तक ठीक-ठीक उतर आये हैं।
सानुमती : अरे, राजर्षि तो बड़े चतुर चितेरे हैं। इस चित्र को देखकर तो ऐसा लगता है कि मानो मेरी सखी शकुन्तला स्वयं यहां पर खड़ी है।

राजा : यद्यपि इस चित्र के सारे दोषों को मैंने अपनी समझ से ठीक तो कर दिया है। फिर भी इन रेखाओं में देवी की सुन्दरता पूर्णतया नहीं उतर पाई है। हां, कुछ-कुछ अवश्य उतरी है।

सानुमती : पश्चात्ताप और नम्रता से भरे इस राजा सरीखे प्रेमी को ऐसा कहना ही शोभा देता है। अन्यथा चित्र तो परिपूर्ण ही बना है।

विदूषक : मित्र! इस चित्र में तो तीन-तीन देवियां दिखाई दे रही हैं। और वे तीनों ही एक से बढ़कर एक हैं। अब आप ही हमें बताइये कि इसमें देवी शकुन्तला कौन-सी है?

सानुमती : अरे! यह तो निरा मूढ़ ही है, इसको सुन्दरता की तनिक भी परख नहीं है।

राजा : अच्छा, पहले तुम ही बताआगे कि तुम इनमें से किसको शकुन्तला समझ रहे हो?

विदूषक : मैं तो समझता हूं कि पानी के छिड़काव से चित्र में जो यह आम का वृक्ष चमक रहा है, उसी से सटकर, कुछ थकी हुई-सी जो खड़ी दिखाई दे रही है, वही शकुन्तला होगी। उसका जूड़ा भी ढीला होने से उससे फूल गिर रहे हैं, आसके मुख पर पसीने के कण झलकते दिखाई दे रहे हैं और साथ ही दोनों कन्धे भी झुके हुए हैं।
अन्य जो दो इसके साथ यहां पर खड़ी दिखाई दे रही हैं, वे सम्भवतया इसकी सखियां होंगी।

राजा : मित्र! तुम तो सचमुच में पारखी हो।
देखो यहां ये मेरे प्रेम के चिह्न भी बने हुए हैं।
चित्र की कोरों पर मेरी पसीजी हुई अंगुलियों के काले धब्बे पड़ गए हैं और इसी प्रकार मेरी आंखों से जो आंसू टपका था, आससे शकुन्तला के गाल पर का रंग उभर आया है।
चतुरिके! इस विनोदस्थल का चित्र तो अभी अर्द्धलिखित ही है, यह अभी पूर्ण नहीं हुआ है। जाआम, चित्र बनाने की कूची आदि ले आओ।

चतुरिका : आर्य माढव्य! कृपया आप इस चित्रफलक को तो पकड़िये। मैं तब तक आती हूं।

राजा : रहने दो, मैं ही इसको थामे हुए हूं।

[चित्र फलक ले लेता है।]

[चतुरिका जाती है।]

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book