लोगों की राय

नेहरू बाल पुस्तकालय >> दुष्ट कौआ

दुष्ट कौआ

संजीव ठाकुर

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2006
पृष्ठ :22
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6207
आईएसबीएन :81-237-4806-6

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

346 पाठक हैं

प्रस्तुत है संजीव ठाकुर की रचना दुष्ट कौआ...

Dusht Kaua-A Hindi Book by Sanjiv Thakur

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

दुष्ट कौआ

गांव से दूर पीपल का एक विशाल पेड़ था। उस पर बहुत से पक्षी रहते थे। वहां एक दुष्ट कौआ भी रहता था जो दूसरे पक्षियों के अंडों को खा जाता था। सभी पक्षी उससे परेशान थे, लेकिन कोई कुछ कर नहीं पाता था।
एक बार एक चिड़िया ने अंडे दिए। कौआ उन्हें खाने पहुँच गया। चिड़िया बहुत गिड़गिड़ाई। कौआ नहीं माना। तब चिड़िया बोली-‘‘ठीक है, खाना ही है तो खा लो, लेकिन पहले जाकर अपनी चोंच तो गंगा नदी में धो आओ। दिन भर गंदी चीजें खाते रहते हो।’’

कौए ने चिडि़या की बात मान ली। वह चोंच धोने नदी के किनारे गया। गंगा के पानी में वह चोंच डालने ही वाला था कि गंगा नदी बोली-‘‘कौए ! तुम मेरे जल में गंदी चोंच मत डालो। यदि तुम्हें पानी चाहिए तो जाओ, कुम्हार से मिट्टी का बर्तन मांग लाओ, उसी से पानी ले लेना।’’
कौआ कुम्हार के पास गया। बोला-‘‘कुम्हार, कुम्हार ! मुझे मिट्टी का बर्तन दो। उसमें गंगा का पानी लूंगा, पानी से चोंच धोऊंगा, फिर चिड़िया के अंडे खाऊंगा।’’
कुम्हार बोला-‘‘मेरे पास बना हुआ बर्तन नहीं है। तुम जाकर मिट्टी ले आओ, मैं बर्तन बना दूंगा।’’


प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai