लोगों की राय

बहु भागीय सेट >> पंचतंत्र की कहानियाँ

पंचतंत्र की कहानियाँ

युक्ति बैनर्जी

प्रकाशक : बी.पी.आई. इण्डिया प्रा. लि. प्रकाशित वर्ष : 2007
पृष्ठ :16
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 6325
आईएसबीएन :978-81-7693-531

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

140 पाठक हैं

पंचतंत्र की कहानियाँ बच्चों के लिए शिक्षाप्रद कहानियाँ हैं। प्रचलित लोककथाओं के द्वारा प्रसिद्ध गुरु विष्णु शर्मा ने तीन छोटे राजकुमारों को शिक्षा दी।

Panchtantra Ki Kahaniyan

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

अनुक्रम

1. सिंह को जीवित करनेवाले
2. चाँद का तालाब
3. स्वामीभक्त नेवला

पंचतंत्र की कहानियाँ


पंचतंत्र की कहानियाँ बच्चों के लिए शिक्षाप्रद कहानियाँ हैं। प्रचलित लोक कथाओं के द्वारा प्रसिद्ध गुरु विष्णु शर्मा ने तीन छोटे राजकुमारों को शिक्षा दी। ‘पंच’ का अर्थ है पाँच और ‘तन्त्र’ का अर्थ है प्रयोग। विष्णु शर्मा ने उनके व्यवहार को इन सरल कहानियों के द्वारा सुधारा। आज भी ये कहानियाँ बच्चों की मन पसंद कहानियाँ हैं।

सिंह को जीवित करने वाले


बहुत दिनों की बात है, किसी शहर में चार मित्र रहते थे। वे हमेशा एक साथ रहते थे। उनमें से तीन बहुत ज्ञानी थे। चौथा दोस्त इतना ज्ञानी नहीं था फिर भी वह दुनियादारी की बातें बहुत अच्छी तरह जानता था।

एक दिन उन्होंने निश्चय किया कि वे दूर देश घूम-घूमकर देखेंगे और कुछ दौलत कमाकर लाएंगे। वे चारों एक साथ निकल पड़े। जल्दी ही वे एक घने जंगल में पहुँचे। रास्ते में उन्होंने किसी जानवर की हड्डियाँ ज़मीन पर खड़ी देखीं। एक ज्ञानी बोला, ‘‘हमें अपना ज्ञान परखने का मौका मिला है।’’ ये हड्डियाँ किसी मरे हुए जानवर की हैं। मैं उसे फिर से जिन्दा कर दूँगा। मुझे पता है कि इन हड्डियों को कैसे जोड़ा जा सकता है।’’ दूसके मित्र ने कहा। ‘‘मैं इस जानवर पर माँस, खून और खाल चढ़ा दूँगा।’’

तीसरे मित्र ने कहा, ‘‘मैं अपने अमूल्य ज्ञान से इस जानवर को जिन्दा कर दूँगा।’’ अब तक पहले वाले ज्ञानी युवक ने उस जानवर की हड्डियाँ लगा दी थीं और दूसरे मित्र ने उस पर माँस, खून और खाल चढ़ा दी थी। पर चौथा होशियार युवक चिल्लाया, ‘‘अरे ! अरे ! उस जानवर में प्राण नहीं डालना यह एक सिंह है !’’ परन्तु ज्ञानी मित्रों ने उसकी बात नहीं सुनी। उन्होंने सिंह को जिन्दा करने का निश्चय कर लिया था। दुनियादारी जाननेवाला मित्र झट से पास के एक पेड़ पर चढ़ गया और देखने लगा। तीसरे मित्र ने सिंह में जान डाल दी। जैसे ही सिंह जिन्दा हुआ वह गुर्राने लगा और तुरन्त ही तीनों मित्रों पर टूट पड़ा। उन तीनों मित्रों को दबोचकर मार डाला। चौथा मित्र अपने मित्रों की मृत्यु देख बहुत दुखी हुआ।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai