लोगों की राय

कोश-संग्रह >> डायमंड हिन्दी अंग्रेजी कोश

डायमंड हिन्दी अंग्रेजी कोश

गिरिराजशरण अग्रवाल, बलजीत सिंह

प्रकाशक : डायमंड पब्लिकेशन्स प्रकाशित वर्ष : 2006
पृष्ठ :937
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 7117
आईएसबीएन :81-7182-297-5

Like this Hindi book 9 पाठकों को प्रिय

105 पाठक हैं

हिन्दी से अंग्रेजी अनुवाद के लिए सर्वथा उपयुक्त कोश...

Diamond Hindi English Dictionary by Girirajsharan Agrawal Baljit Singh

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

  • हिन्दी के अंग्रेजी अर्थ देते समय इस बात पर विशेष ध्यान रखा गया है कि अंग्रेजी अर्थ व्याख्यात्मक न होकर मूल शब्द के पर्याय हों ताकि उन्हें अनुवाद-कार्य में यथारूप ग्रहण किया जा सके।

  • शब्दों के अधिक प्रचलित अर्थ या अर्थों के यथासम्भव आरंभ में ही दिया गया है।

  • बहुअर्थी शब्दों की प्रायः सभी अर्थ-छायाओं को देने का प्रयास किया गया है और उनके लिए क्रम संख्या भी निर्दिष्ट की गई है।

  • प्रत्येक शब्द को उसके व्याकरणिक रूप के साथ एक स्वतंत्र इकाई माना गया है किंतु यौगिक शब्दों को मुख्य शब्द के साथ दिया गया है।

  • लोकोक्तियों एवं मुहावरों को मूल शब्द से पृथक दर्शाने के लिए उनसे पहले चिह्न लगाया गया है।

  • मुहावरों तथा लोकोक्तियों में जहाँ अंग्रेजी के समकक्ष उपलब्ध हैं, वहाँ उन्हें ही देने का प्रयास किया गया है।

  • जो शब्द व्याकरणिक दृष्टि से कई रूपों में प्रयुक्त होते हैं अथवा उनकी अर्थ-कोटियाँ व प्रयोग-क्षेत्र में मौलिक अंतर है, उन्हें भिन्न इकाइयों के रूप में दिया गया है।

  • अधिकांश कोशों में क्रिया के सकर्मक और अकर्मक अलग-अलग नहीं दिये गये हैं। प्रस्तुत कोश में इन अर्थों को अलग-अलग अकर्मक तथ सकर्मक श्रेणियों में स्पष्ट रूप से विभाजित कर दिया गया है।

  • प्रयोग की दृष्टि से हिन्दी समुदाय बहुत बड़ा है। अन्य भाषाओं के प्रचलित शब्दों के साथ-साथ उसमें हिन्दी की प्राचीन बोलियों, स्थानीय बोलियों एवं भाषाओं के शब्दों के साथ अनेक शब्दों के अपभ्रंश रूपों का भी प्राचुर्य है।...


  • प्रथम पृष्ठ

    अन्य पुस्तकें

    लोगों की राय

    No reviews for this book