|
परिवर्तन >> भूतनाथ (सेट) भूतनाथ (सेट)देवकीनन्दन खत्री
|
207 पाठक हैं |
||||||
तिलिस्म और ऐयारी संसार की सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना
प्रश्न- राष्ट्रीय एकता के लिए शैक्षिक कार्यक्रम बताइए।
उत्तर-
प्राथमिक स्तर में शैक्षिक कार्यकम
यह निम्न प्रकार है
(1) बालकों को महान व्यक्तियों से परिचित कराया जाना चाहिए।
(2) भारत के विभिन्न क्षेत्रों से कहानियों का चयन किया जाने।
(3) राष्ट्रीय गीत राष्ट्रीय झण्डे और अन्य राष्ट्रीय चिन्हों का बालकों को पूर्ण ज्ञान कराया जाये।
(4) कहानी व लोकगीतों को पाठयक्रम में शामिल किया जाये।
(5) बालकों को प्रत्येक क्षेत्र में मानव भूगोल की जानकारी कराई जाये।
(6) सामाजिक जीवन का बालकों को सरल ज्ञान दिया जाये।
(7) राष्ट्रीय त्यौहारों को मानाया जाये व उनके नियमों से बालकों को परिचित कराया जाना चाहिए।
माध्यमिक स्तर के शैक्षिक कार्यक्रम
यह निम्न प्रकार हैं.
(1) शिक्षा में यह विधि अपनायी जाये जो बालकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास करे।
(2) बालकों को विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक धाराओं से परिचित कराया जाये।
(3) भारत का सामाजिक एवं सांस्कृतिक इतिहास का ज्ञान दिया जाये।
(4) भारत के वैज्ञानिक और आर्थिक विकास के विषय में ज्ञान कराया जाये।
विश्वविद्यालय स्तर के शैक्षिक कार्यक्रम
यह निम्न प्रकार हैं -
(1) छात्रों को सभी क्षेत्रों की भाषाओं, साहित्यों, सांस्कृतियों आदि का तुलनात्मक अध्ययन कराया जाये।
(2) विश्वविद्यालयों के छात्रों को गोष्ठियों में आमंत्रित किया जाये।
(3) अध्ययन सम्मेलनों और विचार गोष्ठियों का समय समय पर आयोजन हो।
(4) राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में युवा उत्सवों का आयोजन हो।
|
|||||
- प्रश्न 1










