|
परिवर्तन >> भूतनाथ (सेट) भूतनाथ (सेट)देवकीनन्दन खत्री
|
207 पाठक हैं |
||||||
तिलिस्म और ऐयारी संसार की सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना
प्रश्न- भारत में पूर्व प्राथमिक शिक्षा का नियोजन एवं संगठन कैसे किया जाता है?
उत्तर-
भारत में पूर्व प्राथमिक शिक्षा का संगठन एवं नियोजन पूर्व प्राथमिक शिक्षा का आयोजन ढाई से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए किया जाता है। भारत में विभिन्न पूर्व प्राथमिक शिक्षा संस्थायें विभिन्न पद्धतियों के अनुसार संगठित हैं। जैसे कि - माण्टेसरी, नर्सरी आदि। भारत में निम्नलिखित प्रकार की शिक्षा संस्थायें हैं। जो कि इस प्रकार हैं
(1) नर्सरी स्कूल - इसमें ढाई से 5 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जाती है।
(2) किण्डरगार्टन स्कूल - यह फ्रोबेल के शिक्षा सिद्धान्तों पर आधारित है। इसमें 3-6 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की जाती है जो कि पर्याप्त रूप से महंगी है।
(3) माण्टेसरी स्कूल यह मारिया माण्टेसरी के सिद्धान्तों पर आधारित है। इसमें प्रदान की जाने वाली शिक्षा महंगी होती है।
(4) पूर्व बेसिक विद्यालय - यह महात्मा गाँधी की बेसिक शिक्षा के सिद्धान्तों पर आधारित है। इसमें आत्मशिक्षण पर बल दिया जाता है।
उपरोक्त के अतिरिक्त बाल मन्दिर, शिशु मन्दिर, बाल विद्यापीठ, बालवाड़ी, आँगनबाड़ी आदि मुख्य रूप से प्रचलित हैं।
|
|||||
- प्रश्न 1










