लोगों की राय

परिवर्तन >> भूतनाथ (सेट)

भूतनाथ (सेट)

देवकीनन्दन खत्री

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :2177
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 7144
आईएसबीएन :000000000

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

207 पाठक हैं

तिलिस्म और ऐयारी संसार की सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना

प्रश्न- राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के सम्बन्ध में अपने विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर-
नवीन शिक्षा पद्धति शिक्षार्थियों का बहुमुखी विकास करने वाली तथा उन्हें रोजगार की ओर उन्मुख करने वाली है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020-21 वीं शताब्दी की पहली शिक्षा नीति है जिसका एकमात्र लक्ष्य हमारे देश के विकास के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करना है। यह नीति हमारे देश की परम्परा और सांस्कृतिक मूल्यों के आधार को बरकरार रखते हुए 21वीं सदी की शिक्षा के लिए सभी पक्षों के सुधार और पुनर्गठन का प्रस्ताव रखती है।
शिक्षा पद्धति 2020 के अनुसार 10 + 2 वाली स्कूली व्यवस्था को 3-18 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए पाठ्यचर्या और शिक्षण शास्त्रीय आधार पर 5 +3+3+4 की एक नयी व्यवस्था में पुनर्गठित करने की बात करती है। वर्तमान समय में 3 से 6 वर्ष तक की उम्र के बच्चे 10 + 2 वाले ढाँचे में शामिल नहीं हैं क्योंकि 6 वर्ष के बच्चों को कक्षा 1 में प्रवेश दिया जाता है। नए 5+3+3+ 4 ढाँचे में 3 वर्ष के बच्चों को शामिल करके प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और एक मजबूत बुनियाद को शामिल किया गया है जिससे कि बच्चों का भविष्य और भी बेहतर हो सके और वे बेहतर उपलब्धियों को हासिल करके खुशहाल रहें। नई शिक्षा नीति से स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर काफी हद तक सुधार के रास्ते खुल गए हैं। यह 34 साल पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति सतत् विकास के लिए एजेंडा 2030 के अनुकूल है। इसका उद्देश्य 21वीं सदी के जरूरतों के अनुकूल स्कूल और कॉलेज की शिक्षा को और भी अधिक समग्र, लचीला बनाते हुए भारत को एक ज्ञान आधारित समाज़ और ज्ञान की वैश्विक महाशक्ति में परिवर्तित तथा प्रत्येक छात्र में निहित क्षमताओं को सामने लाना है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न 1

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book