लोगों की राय

परिवर्तन >> भूतनाथ (सेट)

भूतनाथ (सेट)

देवकीनन्दन खत्री

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :2177
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 7144
आईएसबीएन :000000000

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

207 पाठक हैं

तिलिस्म और ऐयारी संसार की सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना

प्रश्न- भारत में विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
भारत में विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकार
(The Various Types of Universities in India)
भारत में विश्वविद्यालय के प्रकार निम्नलिखित है -
(1) आवासीय विश्वविद्यालय
(2) अनुबन्धित विश्वविद्यालय
(3) अनुबन्धित तथा आवासीय विश्वविद्यालय
(4) विवृत विश्वविद्यालय
आवासीय विश्वविद्यालयों में शिक्षण अधिगम की व्याख्या इन विश्वविद्यालयों के परिसर में ही की जाती है। शिक्षार्थियों को वही रहकर अध्ययन व शोध कार्य करने के लिए आवास की भी सुविधा प्रदान की जाती है। अनुबन्धित विश्वविद्यालयों के परिसर में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान आदि की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। बल्कि इन विश्वविद्यालयों से संयुक्त महाविद्यालयो में शिक्षा का कार्य अनुबन्धित विश्वविद्यालय के माध्यम से किया जाता है। तीसरे प्रकार के विश्वविद्यालय अपने परिसर में शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अनुबन्धित विश्वविद्यालयों को ही खुले विश्वविद्यालय के नाम से सम्बोधित करते हैं। परम्परागत विश्वविद्यालयों के समान ये विश्वविद्यालय किन्ही निश्चित सीमाओं में बधे नहीं रहते हैं।
किसी भी देश के निवासियों को सुशिक्षित करने में ये विश्वविद्यालय सक्षम होते हैं। इन विश्वविद्यालयों के द्वारा शिक्षा पर होने वाले व्यय भार को कम करने, ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षित करने, सम्प्रेषण के माध्यमों का उपयोग करने तथा दूर की जगहों के शिक्षार्थियों को सुशिक्षित बनाने में मदद करते हैं। समस्त विश्व में अब तक 20 विश्वविद्यालय अपने लक्ष्यों की सफलतापूर्वक प्राप्ति कर रहे हैं। अतः विशेष तौर पर भारत जैसे देश में जहाँ साक्षरता का प्रतिशत मात्र 32 प्रतिशत है। इस प्रकार के विश्वविद्यालयों की अत्यन्त आवश्यकता है।
भारत में दिल्ली विश्वविद्यालय के पत्राचार निदेशालय के माध्यम से सर्वप्रथम पत्राचार पाठ्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता के आधार पर ही शिक्षा आयोग ने पत्राचार कार्यक्रमों को विस्तृत बनाने की संस्तुति की। इस प्रकार के विश्वविद्यालयों में छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है तथा विश्वविद्यालयों को भी अधिक सफलता प्राप्त हो रही है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न 1

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book