|
परिवर्तन >> भूतनाथ (सेट) भूतनाथ (सेट)देवकीनन्दन खत्री
|
207 पाठक हैं |
||||||
तिलिस्म और ऐयारी संसार की सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना
प्रश्न- यूनेस्को को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर-
यूनेस्को -
यूनाइटेड नेशन ऐजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गनाइजेशन का जन्म 16 नवम्बर, 1945 को हुआ था, जिसमें सदस्यों की संख्या 195 और एसोसिएट सदस्य 8 हैं। यह जनरल कान्फ्रेन्स और कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित है। इसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है। यूनेस्को का मिशन है शांति की संस्कृति के निर्माण में योगदान देना। यूनेस्को आमतौर पर सभ्यताओं, संस्कृतियों और लोगों के बीच संवाद के लिए स्थितियाँ बनाने का कार्य करता है।
यूनेस्को वैश्विक प्राथमिकताओं वाले क्षेत्रों जैसे कि अफ्रीका तथा लिंग समानता में उद्देश्यों के एक समूह पर केन्द्रित होता है। इतना ही नहीं बल्कि इसके कई व्यापक उद्देश्य हैं जैसे कि -
सतत् विकास के लिए ज्ञान और नीति को जुटाना।
आजीवन के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनाए रखना।
सांस्कृतिक विविधताओं और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देना।
उभरती हुई सामाजिक और नैतिक समस्याओं का समाधान करना।
सूचना और संचार के माध्यम से समावेशी ज्ञान समाजों का निर्माण।
यूनेस्को तुलनात्मक शिक्षा के अन्तर्गत अनुसंधान का समर्थन करता है, इसी के साथ ही वह राष्ट्रीय शैक्षिक नेतृत्व और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए देशों की क्षमता को मजबूत करने के लिए बढ़ावा देता है।
उद्देश्य - यूनेस्को के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं -
शांति और सुरक्षा में योगदान।
शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार को बढ़ावा देना।
न्याय के लिए कानून के शासन और मानव के लिए सार्वभौमिक सम्मान।
कार्य - इसके कार्य निम्नलिखित हैं-
ज्ञान को बढाना और फैलाना।
बौद्धिक सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देना।
वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करना।
मानव विकास को और सुनिश्चित किए जाने के लिए विज्ञान को लागू किया जाना।
|
|||||
- प्रश्न 1










