लोगों की राय

परिवर्तन >> भूतनाथ (सेट)

भूतनाथ (सेट)

देवकीनन्दन खत्री

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :2177
मुखपृष्ठ :
पुस्तक क्रमांक : 7144
आईएसबीएन :000000000

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

207 पाठक हैं

तिलिस्म और ऐयारी संसार की सबसे अधिक महत्वपूर्ण रचना


27
सी. बी. एस. ई. बोर्ड तथा राज्य स्तरीय बोर्ड
(CBSE Board and State Level Board)

प्रश्न- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा उसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
भारत के दो प्रमुख बोर्डों में से सी. बी. एस. ई. बोर्ड एक है। सी. बी. एस. ई. बोर्ड भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण रूप में माना जाता है क्योंकि यह विभिन्न संस्कृतियों तथा धरोहरों की शिक्षा को उपलब्ध कराता है। अब तक इसमें बहुत से परिवर्तन हुए हैं जिससे कि न सिर्फ शिक्षा के नवीनीकरण में मदद मिली है बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी काफी हद तक सुधार हुआ है। सी. बी. एस. ई. बोर्ड शिक्षा की दुनिया के नये तरीकों तथा आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। प्रत्येक राज्य में एक सी. बी. एस. ई. शिक्षा बोर्ड होता है जो उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता हमेशा से ही उच्च रही है। इसी को ध्यान में रखकर प्रत्येक बोर्ड अपने राज्य में माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर पर बच्चों की शिक्षा के विकास के सम्बन्ध में कार्य करता है।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उद्देश्य केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के उद्देश्य मुख्य रूप से निम्नलिखित हैं जैसे कि -
1. शिक्षण संस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करना।
2. केन्द्रीय प्रशासन में कार्यान्वित लोगों के बच्चों की शिक्षा की आवश्यकता को बेहतर व प्रभावी ढंग से पूरा करना।
सी. बी. एस. ई. के कार्य - ये इस प्रकार वर्णित हैं -
(1) सी. बी. एस. ई. बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक का पाठ्यक्रम तैयार करता है। इतना ही नहीं बल्कि प्रतिवर्ष दो बड़ी परीक्षाओं का भी आयोजन करता है जैसे कि एक कक्षा 10 की अखिल भारतीय परीक्षा माध्यमिक विद्यालय और कक्षा 12 की, अखिल भारतीय सीनियर स्कूल प्रमाण पत्र।
(2) सी. बी. एस. ई. बोर्ड AIEEE परीक्षा जो इंजीनियर तथा आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए है उनका आयोजन करता है। यह मेडिकल कॉलेज की प्रवेश-परीक्षा AIPMT का भी आयोजन करता है।
(3) इन सब परीक्षाओं के लिए बोर्ड पाठ्यक्रम को तैयार करता है। यह अध्यापन तथा परीक्षा का आयोजन हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा में किया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न 1

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book