लोगों की राय

इतिहास और राजनीति >> अकबर के जीवन की कुछ घटनाएं

अकबर के जीवन की कुछ घटनाएं

शीरीं मूसवी

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2003
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 74
आईएसबीएन :81-237-3039-X

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

55 पाठक हैं

समकालीन लेख तथा संस्मरण...

Akbar Ke Jivan Ki Kuch Ghatnayein

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

मुगल सम्राट अकबर, भारत के प्राचीन शासकों में, सम्राट अशोक के समान ही सर्वाधिक लोकप्रिय शासनाध्यक्षों में गिने जाते हैं। इसके बारे में हमारा ज्ञान भी अत्यन्त आत्मीय तथा विस्तृत है। इस पुस्तक में अकबर के समकालीनों द्वारा लिखी गई उसके जीवन की घटनायें, उसका शब्दचित्र और उसके स्वयं के विचार (जो बहुधा विस्मयजनक साहस से भरे हैं) एक साथ संग्रहीत हैं। उनका अनुवाद यथासंभव बड़ी सर्तकता तथा ईमानदारी से किया गया है। यहाँ उसकी जीवंत छवि, उसकी मेधा, उसकी महानता, उसकी आदतें तथा कमियां आदि उसके समकालीन प्रशंसकों तथा आलोचकों द्वारा प्रस्तुत की गई हैं। जो पाठक इतिहास को बनते हुए देखने के अभिलाषी हैं, उन्हें यह पुस्तक निरन्तर रूचिकर लगेगी।

शीरीं मूसवी अलीगढ़ विश्वविद्यालय के सेंटर आफ एडवांस स्टडी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने "दि इकोनोमी आफ मुगल एम्पायर: ए स्टेटिस्टीकल स्टडी"( ओ यू पी-1987) शीर्षक ग्रंथ की रचना की है। उन्होंने भारत के पूर्व औपनिवेशिक तथा उपनिवेशी अर्थ तंत्र पर कई शोध प्रबंध लिखे है। इसके अतिरिक्त लिंग भेद एवं पर्यावरण पर उनके अनेक लेख प्रकाशित हुए है।

उमेश दत्त दीक्षित हिंदी क्षेत्र में एक सुपरिचित नाम है। आल इंडिया रेडियो के उप-महानिदेशक पद से सेवानिवृत श्री दीक्षित का एक उपन्यास व तीन काव्य-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। समाचारपत्रों में ये नियमित रूप से लिखते हैं। ट्रस्ट की एक अन्य पुस्तक ‘दक्षिण भारत के मंदिर’ भी इन्ही के द्वारा अनूदित है। अकबर के जीवन में घटित कुछ रोचक वृत्तांतों का वर्णन किया है।

प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book