लोगों की राय

विविध >> मनोरमा इयर बुक 2011

मनोरमा इयर बुक 2011

माम्मन मात्यु

प्रकाशक : मणिपाल यूनिवर्सिटी प्रकाशित वर्ष : 2011
पृष्ठ :337
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 7926
आईएसबीएन :81-7182-343-2

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

247 पाठक हैं

सामान्य ज्ञान-विज्ञान का सम्पूर्ण कोश

Manorama Year Book 2011 - A Hindi Book - by Mamman Matyu

  • कैरियर व माडल पेपर
  • मरती हुई नदियां
  • महंगी होती दालें
  • रेडियोलोजी : सुलझती गुत्थियां

  • इयरबुक को सामयिक बनाने के उद्देश्य से इस बार विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय मुद्दों को विशेष महत्व दिया गया है।

    विज्ञान के क्षेत्र में रोज नया हो रहा है। चुनींदा नवीन जानकारियों को साइंस स्कैन में दिया गया है। कंप्यूटर को भारतीय घर में आये अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें नित नये सुधारों के कारण ऐसा लगता है कि तब जो कंप्यूटर घर में था वो तो बेकार हो गया है। नया क्या है, इस बार के अंक में विस्तार से।

    बच्चा जब किशोरावस्था में आता है तो शारीरिक बदलाव उसे एक भ्रमित मनोस्थिति पर खड़ा कर देता है। ऐसी स्थिति में उसे बेहतर मार्गदर्शन चाहिए जो कि तेजी से बदल रहे समाज व घरेलू वातावरण में उसे नहीं मिल पाता है, परिणाम - स्वरूप भटकन अवश्यमभावी हो जाती है। मनोचिकित्सक की क्या राय है इस अंक में।

    जैव विज्ञान पर विस्तृत जानकारी, शरीर का पूरा लेखा-जोखा और रेडियोलोजी के जन्म से लेकर अब तक की नवीनतम मशीनें जिनसे अब शरीर के किसी भी हिस्से को देखकर चिकित्सक रोग का निदान करने में और भी सामर्थ्य हो जाएगा के साथ, रेडियोलोजी के नुकसान का भी ब्योरा दिया गया है।

    व्यवसायिक शिक्षा का चेहरा बदल रहा है। अंग्रेजी भाषा जो अब तक शिक्षा का मूल थी, के साथ हिंदी और अन्या भाषाएं भी बराबरी पर आ खड़ी हुई हैं। चाहे वो विज्ञान हो या प्रशासन हिंदी के बिना गुजारा संभव नहीं है। बदलाव की जो बयार आई है उसे इस अंक में विशेष स्थान दिया गया है।

    सामान्य ज्ञान में नई से नई जानकारियां देने के साथ युद्धों की जानकारी, भारत में ब्रिटेन के गवर्नर जनरल, वायसराय, इत्यादि के साथ अंतरिक्ष में गई महिलाओं का विवरण, इतिहास रचती महिलाएं, कैरियर की नई दिशाएँ तथा और भी कई विषय समाहित किए गए हैं।

    मनोरमा इयर बुक को और भी प्रासंगिक बनाने के लिए आर्थिक व्यवस्था पर विशेष सामग्री के साथ बैंक बीमा, संचार, ट्रेडिंग बाजार, के साथ अनेक नये अध्याय जोड़े गए हैं।

    प्रथम पृष्ठ

    लोगों की राय

    No reviews for this book

    A PHP Error was encountered

    Severity: Notice

    Message: Undefined index: mxx

    Filename: partials/footer.php

    Line Number: 7

    hellothai