लोगों की राय

गजलें और शायरी >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : उत्तरा बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :120
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 8809
आईएसबीएन :9788192413822

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

173 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



98

वो औरों की परेशानी से ख़ुश दिखलाई देता है


वो औरों की परेशानी से ख़ुश दिखलाई देता है।
अजब दाना है, नादानी से ख़ुश दिखलाई देता है।।

कभी खेले कभी तोड़े उसूलों के खिलौनों को,
अभी बच्चा है, शैतानी से ख़ुश दिखलाई देता है।

हमेशा ख़ुश दिखा जिसने छुरी फेरी है गर्दन पर,
कोई बकरा भी क़ुर्बानी से ख़ुश दिखलाई देता है।

सितारे भी उसे मिल जायें तो लगते हैं बेमानी,
जो प्यासा है वो बस पानी से ख़ुश दिखलाई देता है।

कभी बस्ती के जंगल का तमाशा देखता है जब,
तो जंगल अपनी वीरानी से ख़ुश दिखलाई देता है।

दुआओं का ख़ज़ाना है हर इक दिल पर हुकूमत भी,
कलन्दर ऐसी सुल्तानी से ख़ुश दिखलाई देता है।

मैं हर दम सोचता हूँ किस तरह राज़ी करूं उसको,
वो मुश्किल से न आसानी से ख़ुश दिखलाई देता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book