लोगों की राय

गजलें और शायरी >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : उत्तरा बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :120
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 8809
आईएसबीएन :9788192413822

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

173 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



63

हमारा चाँद उसको भा न जाये


हमारा चाँद उसको भा न जाये।
सवा नैज़े पे सूरज आ न जाये।।

वो दुनिया भर से बचता फिर रहा है,
मगर ख़ुद से कहीं टकरा न जाये।

युधिष्ठिर भी अगर कुछ पूछ ले तो,
तुम्हारा यक्ष फिर घबरा न जाये।

मेरा दीपक बुझा देने की ज़िद में,
हवाओं को पसीना आ न जाये।

है दिल आराम से दीवानगी में,
समझदारी में धोख़ा खा न जाये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book