लोगों की राय

गजलें और शायरी >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : उत्तरा बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2012
पृष्ठ :120
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 8809
आईएसबीएन :9788192413822

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

173 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



5

मेरी ख़ामोशियों में भी, फ़साना ढूंढ़ लेती है


मेरी ख़ामोशियों में भी, फ़साना ढूंढ़ लेती है।
बड़ी शातिर है ये दुनिया, बहाना ढूंढ़ लेती है।।

हक़ीक़त ज़िद किये बैठी है चकनाचूर करने को,
मगर हर आँख फिर सपना सुहाना ढूंढ़ लेती है।

उठाती है जो ख़तरा हर क़दम पर डूब जाने का,
वही कोशिश समन्दर में ख़ज़ाना ढूंढ़ लेती है।

न कारोबार है कोई न चिड़िया की कमाई है,
वो केवल हौसले से आबो-दाना ढूंढ़ लेती है।

समझ पाई न दुनिया, मस्लहत मंसूर की अबतक,
सलीबों पर जो हँसना-मुस्कराना ढूंढ़ लेती है।

जुनूँ मंज़िल का, राहों में बचाता है भटकने से,
मेरी दीवानगी अपना ठिकाना ढूंढ लेती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai