" />
लोगों की राय

अतिरिक्त >> मिठो पाणी खारो पाणी

मिठो पाणी खारो पाणी

जया जादवानी

प्रकाशक : भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशित वर्ष : 2021
पृष्ठ :272
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 9047
आईएसबीएन :9789326351409

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

389 पाठक हैं

"पाँच हजार वर्षों की गाथा : सिन्ध के इतिहास और संस्कृति की उत्तर-आधुनिक यात्रा"

प्रस्तुत उपन्यास ‘मिठो पाणी खारो पाणी’ सिन्ध के पाँच हज़ार साल के इतिहास को छोटे-छोटे टुकड़ों में सँजोकर उत्तर-आधुनिक पैश्टिच शिल्प में लिखा गया है —जहाँ इतिहास, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, सांस्कृतिक इतिहास आदि विभिन्न विधाओं की आवाजाही एवं अन्तःसम्बद्धता बनी रहती है। पोस्ट माडर्निस्ट इंटरटेक्स्चुअलिटी की तरह इसकी यही विशेषता इसे हिन्दी भाषा में उत्तर हिस्टयोग्राफ़िक आधुनिक उपन्यासों की श्रेणी का मेटाफिक्शन की मान्यता प्रदान करता है। इसकी यही विशेषता एवं शक्ति इतिहास में जाकर अपने समय एवं सत्ता को न सिर्फ़ ललकारती है वरन उसे मुठभेड़ की चुनौती भी पेश करती है।

मिठो पानी ‘सिन्धु नदी’ से खारो पानी ‘अरब सागर’ तक की यह यात्रा एक दिलचस्प भौगोलिक यात्रा तो है ही, एक पूरी संस्कृति और सभ्यता को दर्शाने वाली आन्तरिक यात्रा भी है। यह कृति इस पूरी सभ्यता की कई सहस्राब्दियों के जन-इतिहास एवं लोक-चेतना को रेखांकित करती हुई एक अविरल हिन्दुस्तानी सभ्यता एवं संस्कृति की समीक्षा के साथ-साथ इसे एक नया अर्थ एवं आयाम देती है।

जया जादवानी ने सिन्धु नदी को उसकी सम्पूर्ण ऐतिहासिकता, मिथ और लोक-चेतना में व्याप्त उसके सम्पूर्ण सन्दर्भों सहित नायकत्व प्रदान किया है।

एक सर्वथा पठनीय कृति।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai