Samvaidhanik-Rajnitik Vyavastha - Hindi book by - Subhash Kashyap - संवैधानिक-राजनीतिक व्यवस्था - सुभाष काश्यप
लोगों की राय

राजनैतिक >> संवैधानिक-राजनीतिक व्यवस्था

संवैधानिक-राजनीतिक व्यवस्था

सुभाष काश्यप

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2021
पृष्ठ :168
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 9759
आईएसबीएन :9788126729265

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

118 पाठक हैं

प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश

भारत में लोकतंत्र जैसे-जैसे युवा से प्रौढ़ होने की दिशा में बढ़ रहा है, नित नए सायास-अनायास उपक्रमों के माध्यम से जनसाधारण की राजनीतिक चेतना भी विकसित हो रही है। लेकिन देश-दुनिया के विषय में अपनी सम्यक और सन्तुलित राय बनाने के लिए विचार-सामर्थ्य के अलावा राजनीतिक व्यवस्था, शासन प्रणाली और चुनाव-प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में जिस मूलभूत जानकारी का होना अनिवार्य है, वह हमारे पास आमतौर पर नहीं होती। विख्यात संविधान विशेषज्ञ सुभाष काश्यप की यह पुस्तक इसी कमी को पूरा करने की एक कोशिश है।

पुस्तक में भारत की राजनीतिक व्यवस्था, उसके उद्भव, विकास, संरचना और वर्तमान पर केन्द्रित विस्तृत सामग्री के अलावा जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन की राजनीतिक व्यवस्थाओं के विषय में तथ्यात्मक जानकारी दी गई है। इसी व्यापक वैश्विक परिप्रेक्ष्य और अपने अनुभव तथा ज्ञान के आधार पर लेखक उन बिन्दुओं को भी रेखांकित करता है जहाँ सुधार की जरूरत है, और यह भी कि ये सुधार क्या होंगे, और उन्हें लागू कैसे किया जा सकता है।

यह पुस्तक आम नागरिकों और विद्यार्थियों के अलावा उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं-विधायकों आदि के लिए भी मार्ग-दर्शिका साबित होगी जो जन-हित में गम्भीर और स्पष्ट दृष्टि विकसित करना चाहते हैं।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book