लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
अधीन :
|
वि० [सं० अधि-इन, अत्या० स०) १. जो किसी के अधिकार शासन या वश में हो। वशीभूत। २. जिसे किसी बड़े अधिकारी की आज्ञा, आदेश, समादेश आदि के अनुसार चलना पड़ता हो। आज्ञाकारी। ३. जो किसी नियम, विधि आदि में बँधा या जकड़ा हो। विवश। ४. किसी पर अवलंबित या आश्रित। पुं० दास। सेवक। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अधीन :
|
वि० (हिं० आधा+ऊन) किसी वस्तु का आधा अंश या भाग। उदाहरण—सेर को दूध अधौन को पानी। घमर-घमर फिरे मथानी।—कहावत। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अधीन-अधिकारी :
|
पुं० [सं० कर्म० स०) बड़े या मुख्य अधिकारी की अधीनता में काम करनेवाला अफसर। मातहत अफसर। (सबाँरडिनेट आफिसर) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अधीनता :
|
स्त्री० [सं० अधीन√तल्-टाप्) १. किसी के अधीन, वश में होने की अवस्था, भाव या स्थिति। परवशता। २. विवशता। ३. दीनता। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अधीनना :
|
स० [सं० अधीन+हिं० ना (प्रत्यय) अपने अधीन करना। अ० किसी के अधीन होना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अधीनस्थ :
|
वि० [सं० अधीन√स्था+क) जो किसी के अधीनता में हो। किसी के अधीन या नीचे रहनेवाला। (सबॉरडिनेट) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अधीनस्थ-न्यायालय :
|
पुं० [सं० कर्म० स०) उच्च न्यायालयकी दृष्टि से उससे छोटा और उसके अधीन रहनेवाला न्यायालय। (सबॉरडिनेट कोर्ट) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अधीनी :
|
स्त्री०=अधीनता। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अधीनीकरण :
|
पुं० [सं० अधीन+च्वि√कृ (करना) +ल्युट्-अन, ईत्व) किसी को अपने अधीन करना। अधिकार या वश में लाना। (सबगुजेशन) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai