लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गंभीर  : वि० [सं० गम्+ईरन्,नि० भकार] १. जिसकी गहराई की थाह जल्दी न मिलें। गहरा। जैसे–गंभीर नद या समुद्र। २. घना। सघन। ३. भारी या विकट। घोर। जैसे-गंभीर नाद। ४. (कथन या विषय) जिसे समझने के लिए बहुत सोच विचार करना पड़े। गूढ़। जटिल। दुरूह। जैसे–गंभीर समस्या। ५. चिंतित या भयभीत करनेवाला। चिंताजनक। जैसे–गंभीर स्थिति। ६. (व्यक्ति) जो किसी बात की गहराई तक जाता हो, जल्दी विचलित न होता हो और अपने मन के भाव जल्दी दूसरों पर प्रकट न होने देता हो। शांत। धीर। पुं० १. जंबीरी नीबू। २. कमल। ३. महादेव। शिव। ४. एक प्रकार का राग। (संगीत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंभीरवेदी(दिन्)  : पुं० [सं० गंभीर√विद् (जानना)+णिनि] ऐसा मस्त हाथी जो साधारण अंकुश की चोट की परवा न करे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंभीरिका  : स्त्री० [सं० गंभीर+कन्-टाप्, इत्व] एक प्रकार की ढोलक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai