लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
गहरा :
|
वि० [सं० गंभीर, पा० गामीरो,प्रा० दहीर, उ० गहिर,पं० गैरा, सिं० गहरो,गुं० घेरु, ने० गैरो, मरागहिरा] [वि० स्त्री० गहरी] [भाव० गहराई, गहरापन] १. जिसका तल चारों ओर के स्तर या विस्तार से नीचे की ओर अधिक दूरी तक हो। जैसे–गहरा कूँआ, गहरा बरतन, गहरी नदी। २. (पानी) जिसकी थाह बहुत नीचे हो। गंभीर। उथला या छिलका का विपर्याय। ३. लाक्षणिक अर्थ में (विषय या व्यक्ति) जिसकी थाह न मिलती या न लगती हो। गूढ़। रहस्यमय। ओछा का विपर्याय। पद–गहरा पेट=ऐसा ह्रदय जिसमें छिपी हुई बातों का जल्दी औरों को पता न चले। मुहावरा–गहरे में चलना=ऐसा आचरण या व्यवहार करना जिसका भेद सहज में सबको न मालूम हो सके। ४. जो अंदर या भीतर की ओर अधिक दूरी तक चला गया हो। जैसे–गहरा मकान। ५. (रंग) जो बहुत अधिक चटकीला हो। हलका का विपर्याय। ६. (आँख) जिसमें नीद भरी हों। ७. साधारण की अपेक्षा बहुत अधिक। जैसे–गहरी दोस्ती। पद-गहरा आसामी=धनी या मालदार व्यक्ति। गहरा हाथ (क) भारी आघात। (ख) भारी रकम। गहरे लोग चतुर या सायने लोग। मुहावरा–गहरी घुटना= (क) घनिष्टता होना। (ख) गहरी माँग छनना। गहरी छनना-गहरी घुटना। ८. जिसका परिणाम या फल बहुत उग्र या तीव्र हो। जैसे-गहरा नशा, गहरी चोट। ९. विकट। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
गहराई :
|
स्त्री० [हिं० गहरा+ई(प्रत्यय)] १. गहरे होने की अवस्था या भाव। गहरापन। २. (विषय आदि की) गंभीरता या गहनता। ३. घनता। निबिड़ता। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
गहराना :
|
अ० [हिं० ग्रहण] गहरा होना। उदाहरण–संध्या का गहराया झुटपुट। भीलों का-सा धरे सिर मुकुट।–पंत। सं० गहरा करना। जैसे–कूआँ गहराना। अ० [सं० गह्रर, पुं० हिं० गभुराना] १. जिद या हट करना। अड़ना। २. मान, रोष आदि के कारण होठों से बुड़बुड़ाना। गभुराना। उदाहरण–दोऊ अधिकाई भरे, एक गौं गहराइ।–बिहारी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
गहराव :
|
पुं०=गहराई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai