लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दव  : पुं० [सं०√दु (जलाना)+अच्] १. वन। जंगल। २. जंगल में प्राकृतिक रूप से लगने वाली आग। दावाग्नि। ३. अग्नि। आग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवँगरा  : पुं० [सं० दव+अँगार ?] पावस ऋतु की पहली वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवथु  : पुं० [सं०√दु+अथुच्] १. जलन। दाह। २. कष्ट। दुःख। पीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवन  : पुं० १.=दमन। २.=दमनक (दौना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवन-पापड़ा  : पुं० [सं० दमनपर्पट] पित पापड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवना  : स० [सं० दव] जलाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) अ०=जलना। पुं०=दौना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवनी  : स्त्री० [सं० दमन] कटी हुई फसल को इस प्रकार बैलों से रौंदवाना जिससे बीज डंठलों से अलग हो जायँ। मिसाई। मिंडाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवरिया  : स्त्री०=दवारि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवँरी  : स्त्री०=दवनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवा  : स्त्री० [फा०] १. वह वस्तु जिससे कोई रोग या व्यथा दूर हो। औषध। २. कोई ऐसा उपचार या चिकित्सा जिससे रोग शांत हो। ३. किसी प्रकार का अनिष्ट, दोष या बुराई दूर करने या किसी बिगड़ी हुई बात को ठीक करने का उपाय, युक्ति या साधन। जैसे—इस बेवकूफी की कोई दवा नहीं है। स्त्री० [सं० दव] दावानल।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवाई  : स्त्री०=दवा (ओषधि)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवाईखाना  : पुं०=दवाखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवाखाना  : पुं० [फा०] १. वह स्थान जहाँ ओषधियाँ बनती या बिकती हों। २. अस्पताल। चिकित्सालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवागि  : स्त्री० [सं० दावाग्नि] वनाग्नि। दावानल। दावाग्नि।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवागिन  : स्त्री०=दावाग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवाग्नि  : स्त्री० [सं० दव-अग्नि, कर्म० स०] वन में लगनेवाली आग। दावानल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवात  : स्त्री० [अ०] १. मिट्टी, धातु, शीशे आदि का वह छोटा पात्र जिसमें लिखने की स्याही घोली जाती है। मसि-पात्र। २. स्याही से भरा हुआ उक्त पात्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवान  : पुं० [देश०] एक तरह का अस्त्र।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवानल  : पुं० [सं० दव-अनल, कर्म० स०] दावाग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवामी  : वि० [अ०] बराबर बना रहनेवाला। स्थायी। चिरस्थायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवामी-काश्तकार  : पुं० [अ० दवामी+फा० काश्तकार] वह जिसे स्थायी रूप से काश्तकारी का अधिकार प्राप्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवामी-पट्टा  : पुं० [अ० दवामी+हिं० पट्टा] वह पट्टा जिसके अनुसार स्थायी रूप से किसी चीज के भोग का अधिकार किसी को मिले।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवामी-बंदोबस्त  : पुं० [फा०] वह अवस्था जिसमें जमीन की सरकारी मालगुजारी चिरकाल के लिये निश्चित हो जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवार  : स्त्री०=दवारि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दवारि  : स्त्री० [सं० दावाग्नि, हिं० दवागि] १. वनाग्नि। दावानल। २. संताप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai