लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुम  : स्त्री० [फा०] १. पशुओं तथा रीढ़वाले अन्य जंतुओं के पिछले भाग में लटकता रहनेवाला लचीला मांसल लंबा अंग जिस पर प्रायः बाल भी होते हैं। पूँछ। जैसे—हाथी या शेर की दुम, चूहे या नेवले की दुम। विशेष—(क) पक्षियों का उक्त भाग कड़े तथा घने पंखों का बना होता है। (ख) सरी-सृपों आदि में उनका पिछला अंश दूसरे भाग की अपेक्षा पतला होता है। जैसे-साँप की दुम। मुहा०—(किसी की) दुम के पीछे लगे फिरना=किसी के पीछे-पीछे लगे फिरना। दुम दबाकर भागना= डरपोक कुत्ते की तरह डरकर पीछे हटना या भागना। दुम दबा जाना=(क) डर के मारे पीछे हट जाना। डर से भाग जाना। (ख) डरकर चुपचाप जहाँ के तहाँ बैठे रहना। (किसी के सामने) दुम हिलाना=कुत्ते की तरह दीन बनकर किसी को प्रसन्न करने का प्रयत्न करना। २. लाक्षणिक रूप में, किसी वस्तु का अंतिम या पिछला लंबा तथा लचीला सिरा जो देखने में दुम के समान जान पड़े। जैसे—गुड्डी या पतंग की दुम। मुहा०—(किसी बात का) दुम में घुसना=गायब हो जाना। दूर हो जाना। जैसे—सारी शेखी दुम में घुस गई। (किसी की) दुम में घुसा रहना=खुशामद के मारे पीछे-पीछे घूमना या लगे रहना। ३. किसी बड़े तारे के पीछे के छोटे-छोटे तारे जो एक पंक्ति में हों। ४. किसी के पीछे-पीछे लगा रहनेवाला हीन व्यक्ति। ५. किसी काम या बात का अंतिम और तुच्छ अंश या भाग। पुं०=द्रुम (वृक्ष)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमची  : स्त्री० [फा०] १. घोड़े के साज में वह तमसा जो पूँछ के नीचे दबा रहता है। २. कमर के नीचे दोनों चूतडों के बीच की हड्डी। ३. पतली या हलकी डाल अथवा शाखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमंजिला  : वि० [फा०] [स्त्री० दुमंजिली] (घर या मकान) जिसमें दो मंजिल अर्थात खंड या तल्ले हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमदार  : वि० [फा०] १.जिसे दुम हो। पूँछवाला। पुच्छल। २. जिसके पीछे या साथ दुम की तरह कोई पतली लंबी चीज लगी हो। जैसे—दुमदार तारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमन  : वि० दे० ‘दुचित्ता’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमात  : स्त्री० =दुमाता।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमाता  : स्त्री० [सं० दुर्मातृ] १. बुरी माता। २. सौतेली माँ। विमाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमाला  : पुं० [हिं० दो+ माला] पाश। फंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमाहा  : [वि० हिं० दो+माह] १. दो महीने की अवस्थावाला। २. हर दो महीने पर होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुमुँहा  : वि० [हिं० दो+मुँह] १. जिसके दो मुँह हों। २. जिसके दोनों ओर मुँह हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai