लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

धोना  : सं० [सं० धावन=धोना] १. जल या कोई तरल पदार्थ डालकर गंदगी, धूल, मैल आदि दूर करना। जल की सहायता से साफ या स्वच्छ करना। विशेष—इस क्रिया का प्रयोग उस आधार के संबंध में भी होता है जिस पर कोई अवांछित तत्त्व या पदार्थ पड़ा हो; जैसे—कपड़ा, बरतन, या हाथ-पैर धोना; और उस अवांछित तत्त्व या पदार्थ के संबंध में भी होता है, जिसे किसी आधार या चीज पर से हटाना अभीष्ट होता है; जैसे—कालिख, मैल या रंग धोना। पद—धोया-धाया=(क) धोकर बिलकुल साफ या स्वच्छ किया हुआ। (ख) सब प्रकार के दोषों आदि से रहित। २. कपड़ों आदि के संबंध में, खार, सज्जी, साबुन आदि की सहायता से अच्छी तरह मल या रगड़कर गंदगी, दाग, मैल आदि दूर करना। जैसे—यह धोबी कपड़े ठीक नहीं धोता। ३. जल या किसी तरल पदार्थ का किसी तल पर होते हुए चलना या बहना अथवा उसे स्पर्श करते हुए इधर-उधर होना। जैसे—(क) समुद्र हमारे देश के चरण धोता है। (ख) वह दिन-रात आँसुओं से मुँह धोती रहती थी। ४. इस प्रकार दूर करना या हटाना कि मानों जल से अच्छी तरह रगड़कर नष्ट या समाप्त कर दिया गया हो। जैसे—आपके अनुग्रह ने मेरे सब पाप धो दिये। मुहा०—धो बहाना=पूरी तरह से दूर, नष्ट या समाप्त करना। नाम को भी न रहने देना। जैसे—आपने तो उनके सारे उपकार धो बहाये (किसी चीज से) हाथ धोना या धो बैठना=सदा के लिए या स्थायी रुप से किसी चीज से रहित या वंचित होना। बिलकुल गवाँ देना। जैसे—अपनी जरा सी भूल से वे इतनी बड़ी संपत्ति से हाथ धो बैठे। हाथ धोकर (किसी काम या बात के) पीछे पड़ना=और काम या बातें छोड़कर पूरी तरह से एक ही काम या बात में लग जाना। जैसे—आज-कल वह हाथ धोकर मुकदमे के पीछे पड़े हैं। हाथ धोकर (किसी आदमी के) पीछे पड़ना=किसी को पूरी तरह से अपमानित, दुःखी या पीड़ित करने के प्रयत्न में लग जाना। जैसे—तुम तो जिससे नाराज होते हो, हाथ धोकर उसी के पीछे पड़ जाते हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai