लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिक्रिया  : वि० [सं० प्रतिक्रिया से] १. (पदार्थ) जिससे कोई रसायनिक क्रिया हो चुकने पर उसके विपरीत कोई क्रिया उत्पन्न हो। २. कोई क्रिया होने पर उसके फलस्वरूप या विपरीत क्रिया उत्पन्न या सम्पन्न करनेवाला। (रि-एक्टिव)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिक्रिया  : स्त्री० [सं० प्रति√कृ+श, इयङ-देश,+टाप्] १. किसी के किये हुए काम या बात का होनेवाला प्रतिकार। बदला। (रिएक्शन) २. कोई क्रिया या घटना होने पर उसके विपक्ष या विरोध में अथवा उसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए होनेवाली क्रिया या घटना। जैसे—वह दमन की प्रतक्रिया ही थी, जिसने आंदोलन का रूप और भी उग्र कर दिया था। ३. कोई क्रिया होने पर उसकी विपरीत दिशा में आप से आप प्राकृतिक नियमों के अनुसार या स्वाभाविक रूप से होनेवाली क्रिया। जैसे—फेंका हुआ पत्थर जहाँ गिरता है, वहाँ से इसी लिए उछल कर दूर जा पड़ता है कि उस पर आघात की प्रतिक्रिया होती है। ४. किसी काम, चीज या बात के बहुत आगे बढ़ चुकने पर पीछे की ओर अथवा किसी अन्य विपरीत दिशा में होनेवाली उसकी गति या प्रवृत्ति। जैसे—इस थकावट (या शिथिलता) को परिश्रम की प्रतिक्रिया समझना चाहिए। ५. रसायन शास्त्र में, दो या अधिक द्रव्यों का मिश्रण या संयोग होने पर उनमें से किसी पर दूसरे द्रव्य का पड़नेवाला प्रभाव या होनेवाला परिणाम। ६. भौतिक शास्त्र में, एक अवस्था का अन्त होने पर स्वभाविक रूप से दूसरी विपरीत अवस्था का आविर्भाव या संचार। जैसे-बहुत अधिक गरमी के बाद होनेवाली ठंढ़क, या ज्वर उतर जाने पर शरीर का बिलकुल ठंढ़ा हो जाना। ७. प्राचीन संस्कृत साहित्य में (क) परिष्करण या संस्कार। (ख) श्रृंगार या सजावट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिक्रियात्मक  : वि० [सं० प्रतिक्रिया-आत्मन्, ब० स०,+कप्] १. जिसके साथ कोई प्रतिक्रिया लगी हो। या लगी रहती हो। प्रतिक्रिया से युक्त। २. दे० ‘प्रतिक्रियक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिक्रियावाद  : पुं० [सं० ष० त०] [वि० प्रतिक्रियावादी] यह मत या सिद्धान्त की जो बातें पहले से चली आ रही हैं, उनमें परिवर्तन या सुधार करनेवालों का विरोध करना चाहिए। (रिएक्शनिज़्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिक्रियावादी (दिन्)  : वि० [सं० प्रतिक्रियावाद+इनि] प्रतिक्रिया वाद-संबंधी। पुं० वह जो प्राचीन मान्यताओं, सिद्धान्त आदि को माननेवाला तथा नवीन मान्यताओं, सिद्धान्तों आदि का विरोधी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai