लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रेस  : पुं० [अं०] १. रूई आदि चीजें दबाने की कल। २. पुस्तकें, समाचार-पत्र आदि छापने की कल या यंत्र। ३. छापाखाना। मुद्रणालय। मुहा०—(किसी चीज का) प्रेस में होना=(किसी चीज की) छपाई का काम जारी रहना। जैसे—अभी वह पुस्तक प्रेस में है। (अर्थात् छप रही है।) ४. समाचार पत्रों का सामूहिक वर्ग। सभी अखबार। पद—प्रेस ऐक्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रेस ऐक्ट  : पुं० [अं०] वह कानून जिसमें छापेखानेवालों तथा समाचार-पत्रों के अधिकारों की सीमाओं का उल्लेख होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रेसमैन  : पुं० [अं०] छापे खाने या मुद्रणालय का कर्मचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रेसिडेंट  : पुं० [अं०] १. सभापति। २. अध्यक्ष। ३. राष्ट्रपति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रेसिडेंसी  : स्त्री० [अं०] १. प्रेसिडेंट का पद या कार्य। २. ब्रिटिश भारत में शासन के सुभीते के लिए कुछ निश्चित प्रदेशों प्रांतों का किया हुआ विभाग जो एक गवर्नर या लाट की अधीनता में होता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai