| शब्द का अर्थ | 
					
				| लवा					 : | पुं० [सं० लव] तीतर की जाति का एक पक्षी जो तीतर से बहुत छोटा होता है। पुं० =लावा (लाजा)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लवाई					 : | स्त्री० [देश] नई ब्याई हुई गाय। स्त्री० =लुनाई। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लवाजमा					 : | पुं० [अ० लवाज़िम] १. किसी के साथ रहनेवाला दल और साज-सामान। साथ में रहनेवाली भीड़-भाड़ या बहुत सा सामान। जैसे—इतना लावाजमा साथ लेकर क्यों चलते हों। २. विशेष रूप से वे व्यक्ति और साज—समान जो सेना के साथ रहते या चलते हैं। सेनापरिधान। (एकाउट्रिमेंट) ३. आवश्यक और उपयोगी सामान। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लवाना					 : | स० [हिं० लेना+जाना] अपने साथ ले जाना। उदाहरण—जा दिन तें मुनि गए लवाई।—तुलसी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लवारा					 : | पुं० [हिं० लवारी] गाय का बच्चा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लवासी					 : | वि० [?] १. बकवादी। २. बद-चलन। लंपट। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |