| शब्द का अर्थ | 
					
				| लौटान					 : | स्त्री० [हिं० लौटना] लौटने की अवस्था, क्रिया या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लौटाना					 : | स० [हिं० लौटना का स०] १. जो कहीं से आया हो, उसे लौटने अर्थात् वहीं जाने में प्रवृत्त करना। जो जहाँ से आया हो, उसे वहीं वापस भेजना। जैसे—किसी के नौकर को जवाब देकर लौटाना। २. किसी से ली हुई चीज उसे वापस करना या देना जैसे—दुकानदार के यहाँ से आई हुई चीज लौटाना। संयो० क्रि०—देना। स=उलटना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लौटानी					 : | स्त्री० [हिं० लौटना] लौटने की क्रिया या भाव। पद—लौटानी में=लौटते समय। लौटती बार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |