लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाला  : स्त्री० [सं०√शो (पतला करना)+कालन्-टाप्] १. घर। गृह। मकान। २. किसी विशिष्ट कार्य के लिए बना हुआ मकान या स्थान। जैसे—गोशाला, नृत्यशाला, पाठशाला। ३. पेड़ की डाल। शाखा। ४. इन्द्रवज्रा और उपेन्द्रवज्रा के योग से बननेवाले सोलह प्रकार के वृत्तों में से एक प्रकार का वृत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाला-मृग  : पुं० [सं० सप्त० स०] १. गीदड़। श्रृंगाल। २. कुत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाला-वृक  : पुं० [सं० सप्त० त०] १. कुत्ता। २. बन्दर। ३. बिल्ली। ४. हिरन। ५. गीदड़। श्रृंगाल। ६. लोमड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालाक  : पुं० [सं० शाला+कन्] १. झाड-झंखाड़। २. झाड़-झंखाड़ से उत्पन्न होनेवाली आग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालाकी (किन्)  : पुं० [सं० शालाक+इनि] १. शल्य चिकित्सा करनेवाला। जर्राह। २. नापित। हज्जाम। ३. भाला-बरदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालाक्य  : पुं० [सं० शलाक+ण्य] १. आयुर्वेद की एक शाखा जिसमें कान, आँख, नाक, जीभ, मुँह आदि रोगों की चिकित्सा सम्बन्धी विवरण हैं। २. वह जो आँख, नाक, मुँह आदि के रोगों की चिकित्सा करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालाजिर  : पुं० [सं० ब० स०] मिट्टी की तश्तरी, पुरवा, प्याला आदि बरतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालातुरीय  : वि० [सं० शालातुर+छ—ईय] शालातुर प्रदेश सम्बन्धी। पुं० १. शालातुर का निवासी। २. पाणिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शालार  : पुं० [सं० शाला√ऋ (गमनादि)+अण्] १. सीढी। २. पिंजरा। ३. दीवार में लगी हुई खूँटी। ४. हाथी का नख।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai