लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शुद्धि  : स्त्री० [सं०√शुध् (शोधन करना)+क्तिन्] १. शुद्ध होने की अवस्था, धर्म या भाव। शुद्धता। २. सफाई। स्वच्छता। पवित्रता। शुचिता। ४. चमक। द्युति। ५. ऋण आदि का चुकता होना या चुकाया जाना। परिशोध। ६. गणित में घटाने की क्रिया बाकी। ७. कोई ऐसा धार्मिक कृत्य जो किसी अपवित्र वस्तु को पवित्र अथवा धर्म-च्युत व्यक्ति को फिर से धर्म में मिलाने या धार्मिक बनाने के लिए किया जाय। ८. दुर्गा का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुद्धिकंद  : पुं० [सं० ब० स०] लहसुन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुद्धिपत्र  : पुं० [सं० मध्यम० स०] १. आज-कल ग्रन्थों आदि के अन्त् में लगाया जानेवाला वह पत्र जिससे सूचित हो कि कहाँ क्या अशुद्धि है। (एर्राटा)। २. प्राचीन भारत में वह व्यवस्था पत्र जो प्रायश्चित के उपरान्त शुद्धि के प्रमाण में पंडितों की ओर से दिया जाता था। (शुक्रनीति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai