लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

श्रम  : पुं० [सं०√श्रम+घञ्,न वृद्धिः] [वि० श्रमिक, भू० कृ० श्रमित, कर्ता श्रमी] १. कोई ऐसा शारीरिक या मानसिक काम जिसे लगातार कुछ समय तक करते करते शरीर में थकावट या शिथिलता आने लगती हो। शरीर को थकानेवाला काम।। परिश्रम। मेहनत। (लेबर)। क्रि० प्र०—उठाना।—करना।—पड़ना।—होना। मुहावरा—श्रम साधना= (क) उक्त प्रकार का कोई कठिन काम करना। (ख) किसी काम या बात का अभ्यास करना। उदाहरण—मुकुति हेतु जोगी स्रम (श्रम) साधै असुर विरौधै पावें।—सूर। २. जीविकानिर्वाह या धन-उपार्जन के लिए किया जानेवाला उक्त प्रकार का कोई काम। ३. उक्त प्रकार के काम करनेवालों का वर्ग या समूह। ४. हाथ में लिये हुए किसी काम में पड़नेवाली मशक्कत (लेबर, उक्त सभी अर्थों के लिए)। ५. क्लांति। थकावट। ६. दौड-धूप और प्रयत्न। प्रयास। ७. थकावट के कारण शरीर से निकलनेवाला पसीना। ८. साहित्य में एक प्रकार का संचारी भाव जिसमें कोई काम करते करते मनुष्य थककर शिथिल हो जाता है। ९. कसरत। व्यायाम। १॰. अस्त्र-शस्त्र आदि चलाने का अभ्यास। ११. इलाज। चिकित्सा। १२. खेद। रंज। १३. तपस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रम-कार्यालय  : पुं० [सं० मध्य० स०] श्रमिकों की संख्या, स्थिति संबंधी जानकारी देनेवाला राजकीय कार्यालय। (लेबर ब्यूरो)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रम-विभाजन  : पुं० [सं० मध्यम० स०] अर्थशास्त्र में किसी कार्य के अलग-अलग अंगों की क्रिया, रचना आदि के सम्पादन के लिए अलग अलग व्यक्ति नियत करना (हिस्ट्रीब्यूशन आफ लेबर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रम-विवाद  : पुं० [सं० मध्यम० स०] श्रमिकों के वेतन, अधिक लाभांश तथा अन्य प्रश्नों के संबंध में मालिकों से होनेवाला विवाद या झगड़ा (लेबर डिस्प्यूट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रम-संघ  : पुं० [सं० ष० त० स०] कारखानों आदि में काम करनेवाले श्रमिकों का संघ जो उनके स्थिति-सुधार तथा हित-रक्षा की ओर ध्यान रखता है (लेबर यूनियन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रमणा  : स्त्री० [सं०√श्रम (श्रम करना)+ल्युट-अन, टाप्] १. सुंदरी स्त्री। २. सुदर्शना ओषधि। ३. गोरखमुंडी। ४. जटामासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रमणी  : स्त्री० [सं० श्रमण-ङीष्] बौद्ध संन्यासिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रमना  : अ० [सं० श्रम] श्रमित होना। थकना। उदाहरण—सूखे से कसे से सकबके से सके से, थके से, भूले से, भ्रमे से, भभरे से, भकुआने से।—रत्नाकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रमिक-कल्याण-कार्य  : पुं० [सं० ष० त० स०] श्रमिकों की भलाई के लिए किये जानेवाले कार्य। जैसे—स्वास्थ्य रक्षा, साफ और हवादार मकानों की व्यवस्था आदि (लेबर बेलफेयर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
श्रमिक-संघ  : पुं० [सं० ष० त० स०]=श्रम संघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai