लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
खंडन :
|
पुं० [सं०√खंड्+ल्युट्-अन] १. खंड-खंड या टुकड़े-टुकड़े करने की क्रिया या भाव। २. विभक्त या विभाजित करना। हिस्सों में बाँटना। ३. कही हुई कोई बात अथवा प्रतिपादित किये हुए सिद्धांत के दोष दिखलाकर उसे अमान्य या गलत ठहराना। (कन्ट्राडिक्शन) ४. अपने संबंध में किसी के द्वारा लगाये गये आरोप या अभियोग का निराकरण करते हुए उसे झूठा सिद्ध करना। (रेफ्यूटेशन) ५. नृत्य में, मुँह या होंठ इस प्रकार चलाना जिससे खाने, पढ़ने, बड़बड़ाने आदि का भाव प्रकट होता हो। ६. कार्य की सिद्धि में होनेवाली बाधा अथवा इससे उत्पन्न निराशा। ७. विद्रोह या विरोध। वि०खंड या टुकड़े करनेवाला। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
खंडन-मंडन :
|
पुं० [द्व.स.] किसी बात या सिद्धांत के पक्ष तथा विपक्ष अथवा उसकी अच्छाई तथा बुराई दोनों के संबंध में दोनों पक्षों का कुछ कहना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
खंडनक :
|
वि० [सं० खंडक] १. खंड या टुकड़े करनेवाला। २. खंडित करनेवाला। ३.जिससे कोई तर्क या बात खंडित होती है। ४. कोई ऐसी परस्पर विरोधी बात जिससे अपने ही पक्ष का खंडन होता हो। (कनट्रैडिक्टरी) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
खंडना :
|
स.[सं० खंडन] १. खंड या टुकड़े करना। तोड़ना। २. हिस्से लगाना। ३. मत, सिद्धांत आदि का खंडन करना और उसे अयुक्त सिद्ध करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
खंडनी :
|
स्त्री० [सं० खंड] १. मध्ययुग में, वह कर जो राज्य बड़े ज़मीदारों और राजाओं से लेता था। २. किस्त। ३. खंडी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
खंडनीय :
|
वि० [सं०√खंड्+अनीयर्] १. जो तोड़े-फोड़े जाने के योग्य हो। २. (मत या सिद्धांत) जिसका खंडन आवश्यक और उपयुक्त हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai