लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खुदा  : पुं० [फा०] १. परमात्मा। परमेश्वर। मुहावरा–खुदा-खुदा करके=बहुत कठिनता से। बड़ी मुश्किल से। खुदा लगती कहना-ऐसी ठीक और सच्ची बात कहना, जिससे ईश्वर प्रसन्न हो। पद-खुदा का घर-मसजिद। जिसमें ईश्वर का निवास माना जाता और उपासना की जाती है। कुदा की मार-दैवी प्रकोप। खुदा-न-ख्वास्ता-ईश्वर न करे कि ऐसा हो। (अशुभ बातों के प्रसंग में) जैसे– खुदा-न-ख्वास्ता अगर आप बीमार पड़ जाएँ तो ?
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुदा-परस्त  : वि० [फा०] [भाव० खुदापरस्ती] ईश्वर को मानने तथा उसकी उपासना करनेवाला। आस्तिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुदा-हाफिज  : पद [फा०] ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे। (विदाई आदि के समय)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुदाई  : स्त्री०=खोदाई। वि० [फा० खोदाई] खुदा या ईश्वर की ओर से आने या होनेवाला ईश्वरीय। पद-खुदाई रात=ऐसी रात जिसमें बराबर जागते रहकर ईश्वर का ध्यान किया जाए। स्त्री० १. खुदा होने की अवस्था, पद या भाव। ईश्वरता। २. ईस्वर की रची हुई सारी सृष्टि। ३.सृष्टि में रहनेवाले सभी प्राणी या लोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुदाव  : पुं० [हिं० खोदना] १. किसी चीज के ऊपर किया हुआ खोदाई का काम। २. किसी चीज के ऊपर आकृति, रूप आदि खुदे होने का ढंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुदावंद  : पुं० [फा०] १. ईश्वर। २. मालिक। स्वामी। अव्य० जी हजूर। हाँ सरकार। (बड़ो से बातचीत करने अथवा उन्हें सम्बोधित करने के समय)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai