लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गहना  : स० [वै० सं० गृभायति,गृहणाति,सं० ग्रह,प्रा० गिण्डजु, सिं० गिन्हणु, उ०धेनू,सिंह,गन्नवा, मरा० घेणें] १. हाथ से कस कर या अच्छी तरह से पकड़ना। जैसे–चरण गहना। मुहावरा–गह डारना=पकड़कर दबा या गिरा देना। उदाहरण–तन निनबैर भया सब हिन कै, काम क्रोध गहि डारा।–कबीर। २. धारण कनरा। जैसे–अस्त्र गहना। ३. ग्रहण करना जैसे–हठ करना। पुं० [सं० ग्रहण-धारण करना] १. शरीर पर पहनने के अंलकार या आभूषण। जेवर। मुहावरा–(कोई चीज) गहने रखना=किसी के पास बंधन या रेहत रखना। २. कुम्हारों का एक औजार जिसका प्रयोग घडे आदि बनाने में होता है। ३. एक प्राकर का उपकरण जिससे खेतों की घास निकाली जाती है। स० गाहना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai