लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
चिट्ठी :
|
स्त्री० [सं० चिट् (?) चिट्टीका-चिट्टी, फा० चिट, उ० बँ० मरा० सिं० चिठी, पं० चिट्ठी] १. एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जानेवाला कागज का वह टुकड़ा जिस पर सूचना आदि के लिए कुछ समाचार लिखे हों। खत। पत्र। २. मध्ययुग में किसी के नाम लिखा हुआ वह पत्र जिसमें किसी को कुल रुपए देने का आग्रह या आदेश होता है। मुहावरा–(किसी के नाम) चिट्टी करना=किसी के नाम इस आशय का पत्र लिखना कि अमुक व्यक्ति या पत्र-वाहक को हमारे हिसाब में इतने रुपए दे दो। (किसी की) चिट्ठी भरना=(क) किसी के लिखे हुए पत्र के अनुसार कुछ रुपए देना। (ख) किसी प्रकार की विवशता के कारण किसी दूसरे का ऋण, देन आदि चुकाना या और किसी तरह का खरच करना। जैसे–नानी खसम करे, दोहता चिट्ठी भरे।–कहा०। ३. कागज का कोई छोटा टुकड़ा या पुरजा जिस पर कुछ लिखा हो। जैसे–निमंत्रणा या ब्राह्मण भोजन की चिट्ठी। ४. वह कागज या पत्र जिस पर कहीं भेजे जानेवाले माल की तालिका मूल्य विवरण आदि लिखे रहते हैं। ५. एक क्रियात्मक प्रणाली जिसके अनुसार कुछ नाम या समस्या के नहिक और सहिक सूचक संकेत कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर अलग-अलग लिखकर उन कागजों की छोटी गोलियाँ बनायी जाती हैं; और तब उनमें से कोई गोली उठाकर यह निश्चय किया जाता है कि अमुक काम कौन करे, अमुक चीज किसे मिले अथवा अमुक काम किया जाना चाहिए या नहीं। गोटी। (बैलट) क्रि० प्र०–उठाना।–डालना।–निकलना।-पड़ना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
चिट्ठी-पत्री :
|
स्त्री० [हिं० चिट्ठी+पत्री] १. एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जानेवाला खत। पत्र। २. आपस में चिट्ठियाँ या पत्र भेजने-मँगाने आदि का व्यवहार। पत्र-व्यवहार। पत्रालाप। (कारेस्पान्डेन्स) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
चिट्ठीरसाँ :
|
पुं० [हिं० चिट्ठी+फा० रसाँ] डाकखाने में आई हुई चिट्ठियाँ बाँटनेवाला कर्मचारी। डाकिया। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai