लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
ठहरना :
|
अ० [हिं० ठहर] १. चलते-चलते किसी स्थान पर रुकना। गति से रहित होकर स्थित होना। जैसे–डाक-गाड़ी इस छोटे स्टेशन पर भी ठहरती है। २. किसी स्थान पर विश्राम करने अथवा थोड़े समय के लिए रुकना। टिकना। जैसे–अगली बार यहाँ आने पर हम लोग आप ही के यहाँ ठहरेंगे। ३. किसी स्थान पर किसी की धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करना। जैसे–(क) दूध या दही का ठहरना। (ख) इनका बुखार १००’ पर ठहरा रहता है। ५. किसी विशिष्ट स्थिति में खड़ा रहना, फलतः किसी ओर न झुकना या नीचे न गिरना। जैसे–अधर में योगी या आकाश में पतंग का ठहरना। ६. किसी विशिष्ट आधार पर स्थित होना जैसे–यह छत चारों खंभों पर ठहरी है। ७. किसी प्रकार की क्रिया, चेष्टा या व्यापार से रहित या हीन होना। जैसे–(क) हवा या वर्षा का ठहरना। (ख) खाँसी या बुखार ठहरना। ८. किसी अशांत या उद्दिग्न स्थिति का फिर से प्रसम या शांत होना। जैसे–अब कुछ तबीयत ठहरी है। ९. धुली हुई वस्तु के नीचे बैठ जाने पर पानी का थिराना। १॰. निश्चित या पक्का होना। जैसे–(क) दर, भाव या मूल्य ठहरना। (ख) सौदा ठहरना। ११. गर्भ रहना। १२. किसी विशिष्ट स्थिति में होना। (केवल जोर देने के लिए) जैसे–(क) तुम तो भाई ठहरे। (ख) आप तो रईस ठहरे। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai