शब्द का अर्थ
|
|
तट :
|
पुं० [सं०√तट् (ऊंचा होना)+अच्] १. ढालुई जमीन। ढाल। २. आकाश। ३. क्षितिज। ४. खेत। ५. भूमिखंड। प्रांत। ६. स्थल का वह भाग जो जलाशय के किसी पार्श्व से ठीक मिला या सटा हो। ७. शिव का एक नाम। क्रि० वि० निकट। पास। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटंक :
|
पुं० [सं० ताटंक] कर्णफूल नामक कान का आभूषण। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटक :
|
पुं० [सं० तट+कन्] नदी आदि का किनारा। तट। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटका :
|
वि=टटका। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटग :
|
पुं० [सं०=तड़ाग, पृषो० सिद्धि] तड़ाग। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटनी :
|
स्त्री०=तटिनी (नदी)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटवर्ती :
|
वि० [सं०] जलाशय झील नदी आदि के तट के संबंध रखने या उस पर होनेवाला। (राइपेरिन)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटस्थ :
|
वि० [सं० तट√स्था (ठहरना)+क] [भाव० तटस्थता] १. तीर पर रहनेवाला। किनारे पर रहनेवाला। २. पास रहनेवाला। समीपवर्ती। ३. विरोध, विवाद आदि के प्रसंगों में दोनों दलों से अलग और दूर रहनेवाला। किसी का पक्ष न लेनेवाला। उदासीन। निरेपक्ष। पुं० किसी वस्त का वह लक्षण जो उसके स्वरूप के आधार पर नहीं, बल्कि उसके गुण और धर्म के आधार पर बतलाया जाता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटस्थता :
|
स्त्री० [सं०] १. तटस्थ रहने या होने की अवस्था या भाव। २. लड़ने-झगड़ने या वैर-विरोध रखनेवाले पक्षों से अलग रहने की अवस्था या भाव। ३. आधुनिक राजनीति में (क) किसी देश या राज्य की वह स्थिति जिसमें वह दूसरे राज्यों के युद्ध में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित नहीं होता, बल्कि बिलकुल अलग रहता है। (ख) किसी प्रदेश या स्थान के संबंध में संधि के द्वारा निश्चित वह स्थिति जिससे संधि करनेवाले राज्य आपस मे युद्ध छिड़ने पर भी उस प्रदेश या स्थान का न तो उपयोग ही कर सकते हैं और न उस पर आक्रमण ही कर सकते हैं। (न्यूट्रैलिटी)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटाक :
|
पुं० [सं० तट√अक (गति)+अण्] तड़ाग। तालाब। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटाकिनी :
|
स्त्री० [सं० तटाक+इनि-ङीप्] बड़ा तालाब। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटाघात :
|
पुं० [सं० तट-आघात, स० त०] पशुओं का अपने सींगों या दांतों से जमीन खोदना। खूँद। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटिनी :
|
स्त्री० [सं० तट+इनि+ङीप्] नदी। दरिया। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तटी :
|
स्त्री० [सं० तट+ङीष्] १. नदी का किनारा। कूल। तट। तीर। २. नदी। ३. घाटी। ४. तराई। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
तट्य :
|
वि० [सं० तट+यत्] १. तट-संबंधी। २. तट पर बसने, रहने या होनेवाला। पुं० =शिव। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |