लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तारी  : स्त्री० [देश०] एक चिड़िया। स्त्री० [फा० तारीक का संक्षि० रूप] १. अंधकार। अँधेरा। २. बेहोशी। मूर्च्छा। ३. किसी प्रकार के ध्यान में मग्न होने के समय की तन्मयता। उदाहरण–सुन्नि समाधि लागि गौ तारी। जायसी। ४. समाधि। उदाहरण–हाट बजोर लावै तारी।–कबीर। ५. उत्कट इच्छा। लगन। उदाहरण–लागी दरसन की तारी।-मीराँ। स्त्री० [सं०तडित्] बिजली। विद्युत। स्त्री०१.-ताली। २.=ताड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारीक  : वि० [फा०] [भाव० तारीकी] १. काला। स्याह। २. अंधकारपूर्ण। अँधेरा। धुँधला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारीकी  : स्त्री० [फा०] १. कालिमा। स्याही। २. अन्धकार। अँधेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारीख  : स्त्री० [अ०] १. गिनती के हिसाब से पड़नेवाला महीने का दिन जो संख्याओं में सूचित किया जाता है। दिनांक। (डेट) जैसे–(क) अगस्त की १५वीं तारीख को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। (ख) मुकदमा ७ तारीख को पेश होगा २.घटना के घटित होने, लेख्य आदि के लिखे जाने का दिन जो कहीं अंकित होता है। जैसे–इस किताब पर तारीख नहीं लिखी है। ३. दे० तवारीख (इतिहास)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारीखी  : वि०=तवारीखी (ऐतिहासिक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारीफ  : स्त्री० [अ०] १. लक्षणों आदि से युक्त परिभाषा। २. उक्त प्रकार की परिभाषा से युक्त वर्णन या विवरण। ३. प्रशंसा। श्लाघा। ४. प्रशंसनीय काम या बात। ५. विशिष्टता। जैसे–यहीं तो आप में तारीफ हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तारीफी  : स्त्री०=तारीफ (प्रशंसा)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai