लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
तूफान :
|
पुं० [अ० चीनी ताई फू] १. वह बड़ी बाढ़ जो आस-पास की चीजों या स्थानों को डुबा दे। २. बहुत तेज चलनेवाली विशेषतः समुद्रतल पर उठने या चलनेवाली वह आँधी जिसके साथ खूब बादल गरजते और जोरों की वर्षा होती है। ३. ऐसा भीषण या विकट उत्पात या उपद्रव जिसमें या तो बहुत से लोग सम्मिलित हों या जिससे बहुतों की भारी हानि हो। भारी आफत, झंझट या बखेड़ा। जैसे–तुम तो जरा सी बात में तूफान खड़ाकर देते हों। क्रि० प्र०–उठाना।–खड़ा करना। ४. ऐसी बहुत अधिक चीख-पुकार या हो-हल्ला जिसे सुनकर आस-पास के लोग घबरा जायँ। ५. किसी पर लगाया जानेवाला झूठा कलंक या दोष। तोहमत। मुहावरा–तूफान जोड़ना या बाँधना-किसी पर झूठा आरोप करना या कलंक लगाना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
तूफानी :
|
वि० [फा०] तूफान सम्बन्धी। तूफान का। जैसे–तूफानी रात २. तूफान की तरह का तेज या प्रबल और चारों ओर वेगपूर्वक फैलने या होनेवाला। जैसे–उन दिनों देश में कई बड़े-बड़े नेताओं के तूफानी दौरे हो रहे थे। ३. तूफान अर्थात् बहुत बड़ा उपद्रव या बखेड़ा खड़ा करनेवाला। जैसे–उसकी बातों में मत आना, वह बहुत बड़ा तूफानी है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai