लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

थन  : पुं० [सं० स्तन] १. गाय, भैंस, बकरी इत्यादि चौपायों का वह अंग जिसमें दूध जमा रहता है। २. उक्त अंग का फली के समान का उपांग जिसे दबा तथा खींचकर दूध दूहा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थन-टुट्टू  : वि० [हिं० थन+टूटना] (मादा पशु) जिसके थन का दूध टूट गया हो; अर्थात् दूध आना या उतरना बन्द हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थनकुदी  : स्त्री० [देश०] एक तरह की नीले रंगवाली छोटी चिड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थनगन  : पुं० [बरमी] एक प्रकार का बड़ा पेड़ जो मध्यभारत में बहुतायत से होता है। स्त्री०=ठन-गन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थनी  : स्त्री० [सं० गलस्तन] १. गलथना। (दे०) २. हाथी के कान के पास गलथने की तरह निकाला हुआ मांस-पिंड। ३. घोड़े की लिंगेंद्रिय में थन के आकार का लटकता हुआ मांस जो ऐब समझा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थनु  : पुं०=थन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थनुसुत  : पुं० [सं० स्थाणु+सुत] शिव के पुत्र गणेश और कार्तिकेय।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थनेला  : पुं० [हिं० थन+एला (प्रत्य०)] [स्त्री० अल्पा० थनेली] १. स्तन पर विशेषतः स्त्रियों के स्तन पर होनेवाला एक तरह का फोड़ा। २. एक तरह का कीड़ा जिसके गाय आदि के थन पर काटने से उनका दूध सूख जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
थनैत  : पुं० [हिं० थान] १. किसी स्थान का अधिकारी देवता या शासक। २. गाँव का मुखिया। २. वह अधिकारी जो जमींदारों की ओर से गाँवों से लगान वसूल करता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai