लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दमा  : पुं० [फा०] फेफड़ों में कुछ विशिष्ट प्रकार का विकार होने पर उत्पन्न होनेवाला एक प्रसिद्ध रोग जिसमें साँस बहुत अधिक तेजी से फूलने लगता है और जिसके फलस्वरूप रोगी को बहुत अधिक और बराबर खाँसते रहना पड़ता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमाग  : पुं०=दिमाग।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमाज  : पुं० [फा० दमामा ?] धौंसा। नगाड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमाणक  : स्त्री०=दमानक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमाद  : पुं० [सं० जामातृ] संबंध के विचार से वह व्यक्ति जिसको कन्या ब्याही गई हो। जामाता। दामाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमादम  : अ० य० [अनु०] १. दमदम शब्द करते हुए। २. निरंतर। बराबर। लगातार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमान  : पुं० [देश०] पाल का कपड़ा (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमानक  : स्त्री० [देश०] युद्द के समय तीरों, गोले, गोलियों आदि की कुछ समय तक बराबर होनेवाली बौछार या मार। उदाहरण—ज्यौं कमनैत दमानक मैं फिर तीर सों मारि लै जात निसानो।—रहीम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमाम  : पुं०=दमामा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमामा  : पुं० [फा० दमामः] बहुत बड़ा नगाड़ा। धौंसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमार  : स्त्री०=दमारि। (दावानल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमारि  : पुं० [सं० दावानल] जंगल की आग। दावानल।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमावति  : स्त्री०=दमयंती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दमाह  : पुं० [हिं० दमा] १. बैलों के हाँफने का एक रोग। २. वह बैल जिसे उक्त रोग हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai